Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: प्रथम चरण मतदान के अंतिम आंकड़े आएं सामने.. 50 फ़ीसदी सीटों पर 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, देखें विस्तृत आंकड़ा…

Admin Thu, Nov 9, 2023

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश के 7 नवम्बर को हुवे 20 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान के अंतिम आंकड़े सामने आ गए है। छग निर्वाचन आयोग की तरफ से बताया गया है कि बस्तर संभाग के 12 और दुर्ग संभाग के 8 विधानसभा समेत कुल 20 सीटों के लिए औसत मतदान का प्रतिशत 78 रहा। यह आंकड़ा 2018 के चुनाव के मुकाबले 1.53% फ़ीसदी ज्यादा है।
बात करें विधानसभा वार मतदान की तो इस बार सबसे ज्यादा मतदान बस्तर सीट पर 84.67 प्रतिशत जबकि सबसे कम बीजापुर में 48.37 फ़ीसदी मतदान हुआ है। जिन 20 सीटों पर मतदान हुए है उनमे से 10 सीटों पर इस बार मतदान का प्रतिशत 80 या फिर उसे ज्यादा रहा है।
  1. पंडरिया-75.27 प्रतिशत
  2. कवर्धा-81.24
  3. खैरागढ़-82.67
  4. डोंगरगढ़-81.93
  5. राजनांदगांव-79.12
  6. डोगरगांव-84.1
  7. खुज्जी-82.43
  8. मोहला-मानपुर-79.38
  9. अंतागढ़-79.79
  10. भानुप्रतापपुर-81
  11. कांकेर-81.14
  12. केशकाल-81.89
  13. कोण्डगांव-82.37
  14. नारायणपुर-75.06
  15. बस्तर-84.67
  16. जगदलपुर-78.47
  17. चित्रकोट-81.76
  18. दंतेवाड़ा-69.88
  19. बीजापुर-48.37
  20. कोंटा-63.14 प्रतिशत।

विज्ञापन

जरूरी खबरें