Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: दोनों विधानसभा के लिए हुआ मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Admin Thu, Oct 5, 2023

मनेन्द्रगढ़/ 04 अक्टूबर 2023/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों की जिला स्तरीय पदाधिकारियों तथा पत्रकारों के साथ आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 को समस्त मतदान केन्द्रों में किया गया। इसके लिए आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभा कक्ष में बैठक आहूत की गयी। कलेक्टर ने बताया कि आम निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण 02 अगस्त से 21 सितम्बर तक निर्धारित की गयी। इस अवधि में नये मतदाताओं का नाम जोड़े जाने की जानकारी दी गयी। द्वितीय विशेष पुनरीक्षण 2023 माह 02 अगस्त 2023 से 04 अक्टूबर तक प्राप्त हुये कुल फार्मों का  निराकरण किया गया। इस दौरान बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नवीन मतदाता के लिए फार्म-6, आधार से मतदाता पहचान पत्र जोड़ने के लिए फार्म -6 ब, मृत/स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाओं का नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा संषोधन, स्थानांतरण एवं प्रतिस्थापन एपिक प्राप्त करने के लिए फार्म-8 के बारे में बताया गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष पुनरीक्षण के बाद आज जिले के सभी मतदान केन्द्रों में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। प्रकाषित सूची अनुसार जिले में कुल 466 मतदान केन्द्र है। इसमें से 78 मतदान केन्द्र भरतपुर-सोनहत (कोरिया) में है तथा 388 मतदान केन्द्र विधानसभा क्रमांक 01 भरतपुर-सोनहत एवं विधानसभा क्रमांक 02 मनेन्द्रगढ़ में आते है। जिले में कुल 310943 मतदाता है। जिसमें 155119 पुरूष मतदाता है तथा 155819 महिला मतदाता है। वहीं देखा जाये तो 18 वर्ष से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 13183 है जबकि पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) मतदाता की संख्या 3211 तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के 1952 मतदाता है। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन के 10 दिवस पूर्व तक नाम जोड़ने का कार्य चलता रहेगा। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के सदस्यों को मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं साफ्ट कॉपी प्रदान किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल कुमार सिदार, संयुक्त कलेक्टर  सी.एस. पैकरा, डिप्टी कलेक्टर प्रवीण कुमार भगत, प्रितेश सिंह राजपूत, एसडीएम बिजेन्द्र सारथी, राजनैतिक दल के कांग्रेस से अशोक श्रीवास्तव, आम आदमी से विकास पाण्डेय, जनता कांग्रेस से आदित्य राज डेविड, कांग्रेस प्रवक्ता शुद्धुलाल तथा प्रवीण निशी,सरवर अली ,राजा मिश्रा, विनय पाण्डेय, राकेश मेघानी, डी. सी बघेल, सहित प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक के सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें