वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडे की कलम से..*(कॉलम 21 सालों से लगातार) : जुगनूओं तुमको नये चाँद उगाने होंगे...... इससे पहले की अंधेरों की हुकूमत हो जाए.....
Praveen Nishee Fri, May 22, 2026
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 'बस्तर प्लान' नक्सलवाद के खात्मे के बाद भारत का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने की कार्य योजना है। इसके तहत सरकार आदिवासी युवाओं को रोजगार, आजीविका के लिये डेयरी विकास, 'सेवाडेरों' के माध्यम से घर -घर तक सर कारी सुविधाएं पहुंचाना, 'बस्तर पंडुम' से स्थानीय संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाना सुनिश्चित कर रही है।शाह के इस मास्टर प्लान के मुख्य बिंदु हैं: नक्सल प्रभा वित गांवों में 'सेवा डेरा' बनाए जा रहे हैं। यहाँ राशन कार्ड, आधारकार्ड,बैंकिंग सुविधाओं सहित केंद्र, राज्य सरकार की 371 योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा।आदिवासी महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने के लिए गाय-भैंसें उपलब्ध करा बड़ा डेयरी नेटवर्क स्थापित किया जा रहा है। स्थानीय जनजातीय कला, संगीत औऱ संस्कृति को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने 'बस्तर पंडुम', युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 'बस्तर ओलंपिक' की शुरुआत की गई है।
रायपुर से चोरी दुर्लभ
प्रतिमा अमेरिका में मिली.....
महासमुंद जिले के ऐतिहासिक सिरपुर से प्राप्त रायपुर के महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय से 43 वर्ष पहले चोरी दुर्लभ अवलोकितेश्वर कांस्य प्रतिमा जल्द छत्तीसगढ़ लौट सकती है अमेरिका में बरामद की गई, यह बहुमूल्य प्रतिमा को भारत को सौंपे जाने के बाद राज्य सरकार, पुरातत्व विभाग वापसी की तैयारियों में जुट गए हैं। पुरातत्व एवं संस्कृति विभाग के अनुसार भारत सरकार के साथ औपचारिक पत्राचार जारी है। अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार की टीम प्रतिमा को लेने जाएगी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रतिमा की कीमत लगभग दो मिलियन डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 19 करोड़ 19 लाख 41हजार ₹आंकी गई है।विशेषज्ञों के अनुसार यह कांस्य प्रतिमा सिरपुर की प्राचीन बौद्ध कला और शिल्प परंपरा का महत्वपूर्ण उदाहरण है। सन 1939 में सिरपुर स्थित लक्ष्मण मंदिर परिसर के पास कांस्य प्रतिमाओं का भंडार मिला था, जिसमें यह प्रतिमा भी शामिल थी।शिलालेख के अनुसार प्रतिमा निर्माण सिरपुर निवासी प्रसिद्ध शिल्पकार द्रोणादित्य ने किया था। इसे सुरक्षित संरक्षण के लिए राय पुर घासीदास स्मारक संग्र हालय में रखा गया था।19 82 के आसपास यह दुर्लभ धरोहर संग्रहालय से चोरी हो गई, इसके बाद तस्करी के जरिये इसे विदेश पहुंचा दिया गया था।
स्थायी डीजीपी के विषय में चर्चित आदेश,किसके दबाव में.....
कायदे से तो पुलिस मुखिया अरुणदेव गौतम को 15 मई 2028 तक इस पद पऱ बने रहना था पऱ अब 4 फरवरी 2027 को ही रिटायर होना पड़ेगा, दरअसल छग सरकार का स्थायी डीजीपी के विषय में निकला गया आदेश चर्चा में है,अशोक जुनेजा के सेवा निवृत होने के बाद 5 फरवरी 2025 को अरुणदेव गौतम को प्रभारी डीजीपी बनाया गया था। लगभग 14 महीने वे प्रभारी डीजीपी रहे, उन्हें स्थायी करने के लिये लगातार चर्चा होती रही,मामला सुको से यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन तक गया औऱ उसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी चतुराई से एक आदेश निकाल दिया, 5 फरवरी 25 से ही गौतम को स्थायी डीजीपी नियुक्त कर दिया, डीजीपी की नियुक्ति के दिन से 2 साल तक इस पद पऱ बने रहने का प्रावधान भी समाप्त हो गया..? सवाल उठता है कि अब यूपीएससी द्वारा छ्ग सरकार को भेजे गये पत्र का क्या होगा..? छग सरकार जानती है, अरुणदेव 'संतोषी सदा सूखी' तथा 'जो मिल गया उसी को मुक़ददर समझ लिया' सिद्धांत के व्यक्ति हैं वे सरकार के निर्णय के खिलाफ शायद ही कोर्ट जाएंगे, यदि जाएंगे तो उन्हें 15 मई 20 28 तक डीजीपी रहने से कोई रोक नहीं सकता..? सवाल यह है किसके दबाव में छ्ग सरकार को पुलिस मुखिया के मामले में ऐसा आदेश जारी करने मजबूर होना पड़ा...?
भिलाई -दुर्ग पुलिस औऱ
सट्टा पैनल का भंडाफोड़
भिलाई-दुर्ग पुलिस ने हैदराबाद में चल रहे आईपीएल सट्टा पैनल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, एसीसीयू की टीम ने हैदराबाद से 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें 11 भिलाई तो 2 भोपाल के हैं। इस पैनल के खुलासे के बाद 5 करोड़ के ज्यादा का ट्रांजक्शन, म्यूट एकाउंट नेटवर्क और संगठित सट्टा सिडिंकेट का खुलासा हुआ है। दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया छावनी थाना में म्यूल एकाउंट के मामले में जावेद अख्तर, आभास जायसवाल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद पता चला कि वे स्लम एरिया के लोगों का खाता खुलवाकर उनके नाम से नया सिम लेकर इक्टठा करते थे। कुरुद निवासी कुनाल वर्मा को प्रति खाता 25 हजार ₹ में बेचा करते थे। जानकारी के बाद पुलिस टीम हैदराबाद पहुंची। कुनाल वर्मा खुद पैनल चलाता मिला। हैदराबाद के अल्फापुरम स्थित एसएस रेसीडेंसी, शमशादा बाद नक्षत्र सोसायटी में दबिश देकर दो पैनल के 13 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस को यहां से जब्त विभिन्न खातों से 5 करोड़ का ट्रांजेक्शन भी मिला है। वही खातों से साइबर फ्रॉड से जुड़ी 63 शिकायतें भी मिली है। पुलिस इस सिंडिकेट से जुड़े म्यूल एकाउंट नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। जांच में सामने आया है कुनाल वर्मा, पहले सब्जी बेचा करता था। अब ऑन लाइन सट्टा संचालित कर रहा है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से 9 लैपटॉप, 46 मोबा इल,107 एटीएम, 23 पासबुक, 20 सिम और 2 लाख, 57 हजार ₹ नकद जब्त किया है।
शराब: ओवरटाईम का
पैसा भी खा गये......
छग में शराब घोटाले से जुड़े मैनपावर घोटाले में बड़ी कार्यवाही सामने आई है।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्लू ) की टीम ने इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला छग स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीएस ऍमसी एल)में करोड़ों के फर्जी वाड़े से जुड़ा है। गिरफ्तार किए गए सभी 7 आरोपियों को विशेष अदालत में पेश किया गया,मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने सभी को 11 मई तक के लिए कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया था, एजेंसियां रिमांड के दौरान इनसे पूछताछ कर सिंडिकेट की कड़ियों को जोड़ने प्रयास की है।घोटाला छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड में ओवर टाइम भुगतान के नाम पर किया गया था।जांच के दौरान यह पाया गया, आरोपियों ने मिलीभगत कर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का गबन किया है।यह पूरी राशि ओवरटाइम भत्ते के नाम पर अवैध रूप से निकाली गई थी।
औऱ अब बस.....
0 छ्ग के सीएम विष्णु देव साय ने कहा बस्तर में विकास का आधार खेती ही बनेगी, उद्योगपतियों को बस्तर में बसाने का भ्रम फैला रहा है विपक्ष।
0छत्तीसगढ़ के मरवाही वनमंडल के जंगलों में दुर्लभ एल्बिनो यानी सफेद भालू दिखने से इलाके में सनसनी है। काले भालुओं के बीच नजर आए इस सफेद भालू को देख ग्रामीण हैरान हैं…?
0 सिर्फ 4 दिनों के भीतर दूसरी बार कीमतें बढ़ने के बाद राजधानी रायपुर में अब पेट्रोल की कीमत 104.32 ₹/ लीटर, डीजल 97.38 ₹ / लीटर हो गई है।
विज्ञापन