Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

नए शैक्षिक सत्र प्रारंभ : जिला शिक्षा अधिकारी का प्रथम दिवस सघन निरीक्षण

Praveen Nishee Mon, Jun 16, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। 16 जून नए शैक्षिक सत्र के प्रारंभ कि पहले दिन मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर के जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने शासकीय हाई स्कूल पिपरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शासकीय बेलबहरा, शाला जामपारा (बरबसपुर), पूर्व माध्यमिक विद्यालय कलमडाड, शासकीय प्राथमिक शाला डोमनापारा एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय डोमनापारा का सघन निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025 के बारे में जानकारी दी साथ ही प्रवेश उत्सव, नए छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण स्कैन कर कराए जाने, साफ-सफाई एवं शिक्षकों के समय पर विद्यालय आने तथा प्रवेश उत्सव उत्साह पूर्ण वातावरण में अच्छे ढंग से मनाए जाने हेतु कङे निर्देश दिए ताकि सभी बच्चे स्कूलों में प्रवेश ले कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रह पाए साथ शिक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की शिक्षकों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी इस निरीक्षण में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र पांडे एवं संकुल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल पिपरिया डॉ विनोद पांडेय उपस्थित रहे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें