Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच प्रारंभ’

Admin Sun, Jun 11, 2023

कोरिया।  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए आज से ईसीआईएल के 07 इंजीनियरों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का प्रथम स्तरीय जांच पारदर्शिता के साथ प्रातः 09ः00 बजे से प्रारम्भ किया गया है, जो आगामी 14 जून 2023 तक प्रतिदिन प्रातः 09ः00 बजे से सायं 07ः00 बजे तक लगातार चलेगा। इस दौरान ईवीएम गोडाउन में पूर्व से रखे गए 432 बैलेट यूनिट, 308 कंट्रोल यूनिट और 415 वीवीपैट तथा इसके साथ ही आज प्राप्त 500 बैलेट यूनिट, 400 कंट्रोल यूनिट, 200 वीवीपैट की जांच की गई। उपजिला निर्वाचन अधिकारी  अनिल सिदार की उपस्थिति में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम कंटेनर को खोला गया तथा इंजीनियरों के द्वारा एफएलसी प्रक्रिया के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इससे पूर्व सभी प्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रवेश के समय स्क्रीनिंग की गई। जिसमें मोबाइल, कैमरा, स्पाय पेन, स्मार्ट वॉच सहित किसी भी अन्य प्रकार की इलेक्ट्रानिक्स डिवाइस को बाहर ही जमा कराया गया। इस अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि  नाजिर अजहर,  प्रदीप गुप्ता,  प्रवीण भट्टाचार्य,  अजय सिंह, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि  शेख इरशाद, आम आदमी पार्टी के  विवेक सिंह सहित जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें