Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

गौ विज्ञान परीक्षा में : प्रादेशिक स्तर पर प्रथम प्रतिभागी को मिलेगा 51 हजार रुपए

Praveen Nishee Wed, Sep 10, 2025

मनेद्रगढ़। एमसीबी । छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रदेश स्तर पर गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।, एमसीबी जिले में विगत वर्ष सफलता पूर्वक गौ विज्ञान परीक्षा -2024 का संचालन किया जा चुका है। इस वर्ष यह परीक्षा 4 नवंबर 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित की जाएगी। गौ विज्ञान परीक्षा के माध्यम से गो वंश के महत्व , और गौ माता के प्रति संरक्षण एवं उदार दृष्टिकोण की चर्चा करते हुए जिला समन्वयक सतीश उपाध्याय ने कहा कि कि -गोवंश की चिंता सरकार के साथ-साथ समाज को भी करने की आवश्यकता है और हम सब का नैतिक दायित्व भी है। एमसीबी जिले के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में 4 नवंबर को आयोजित होने वाले गो विज्ञान परीक्षा के संबंध में उपाध्याय ने बताया कि- गो विज्ञान परीक्षा में प्रादेशिक स्तर पर प्रथम आने वाले छात्र को 51हजार नगद पुरस्कार दिया जाएगा।, साथ ही गौ उत्पादन किट भी प्रदान किया जाएगा, प्रदेश स्तर पर द्वितीय पुरस्कार 31हजार और तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार द्वितीय पुरस्कार और तृतीय पुरस्कार में क्रमशः 31 सौ, 21सौ, एवं 11सौ नगद पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। एवं सभी प्रतिभागियों को गांव विज्ञान ग्रंथ एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा। पंजीकृत प्रतिभागियों की परीक्षा तीन ग्रुप में होगी। जिसमें कक्षा छठवीं से महाविद्यालय स्तर तक जिसमें भाग ले सकेंगे। परीक्षा में अधिक शादी की छात्रा सम्मिलित हो सके इसके लिए जिला नोडल अधिकारी एवं विकासखंड नोडल अधिकारी की भी नियुक्ति एमसी जिला के जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा की गई है। गो विज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक सतीश उपाध्याय ने एमसीबी जिले के समस्त शैक्षिक संस्था के प्राचार्यों से गो विज्ञान परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों के पंजीयन करवाने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें