Advertisment

19th June 2026

BREAKING NEWS

कुछ देर की ख़ामोशी है,फिर शोर आएगा.... तुम्हारा सिर्फ वक़्त आया है, हमारा दौर आएगा....

कलेक्टर हुईं सख्त निर्देश, सुपरवाइजरों को दिया अल्टीमेटम - घर-घर जाकर करें ई-केवाईसी और हितग्राहियों का सत्यापन

जिला शिक्षा अधिकारी से प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की सौजन्य भेंट, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुई चर्चा

मनेन्द्रगढ़ के मधुर अग्रवाल ने सीए परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया नगर का गौरव

98 से गणना कर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग, प्रदेशभर में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

79 वें आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में : छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में ध्वजारोहण किया गया

Praveen Nishee Sun, Aug 17, 2025

सुरजपुर। 79वें आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम जिला सुरजपुर, कोरिया, जशपुर और मुंगेली में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमे सर्वप्रथम मुख्य अतिथि और अन्य सभी अतिथियो राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी, भारत माता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर फूल माला समर्पित किया गया। तथा श्रीमती व्ही तिर्की उप संचालक समाज कल्याण सुरजपुर द्वारा ध्याजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र सरगुजा, सुरजपुर, चिरमिरी, मुंगेली, बिलासपुर कोरबा में भी स्वतंत्रा दिवस धूमधाम से मनाया गया तथा सभी आश्रम में निवासरत वृद्ध माता पिता को मिष्ठान बिस्किट एवं फल आदि का वितरण किया गया। सुरजपुर नशा मुक्ति केंद्र में सुरजपुर के पार्षद गैबीनाथ साहू ने ध्वजारोहण किया।

सभी कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा छग के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू के मार्गदर्शन में किया गया जिसमें बलदेव सिंह,विनय गुप्ता,देवन्ती साहू, कमल यादव, अलेक्जेंडर केरकेट्टा,भारती साहू, आंचल सिंह परमार, वंदना, चित्रलेखा साहू, तेजराम धुर्व ,आकाश साहू, हरिकेश गुप्ता, रामलाल यादव, ओमप्रकाश गुप्ता भुमिका साहू ने अपना सराहनीय योगदान दिया। इस पावन अवसर पर सभी सम्मानित वृद्ध माता-पिता एवं छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा के कर्मचारी उपस्थित रहें।

सुरेन्द्र साहू प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान लखनपुर जिला सरगुजा

विज्ञापन

जरूरी खबरें