Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: खाद्य अधिकारी ने शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को दिया प्रशिक्षण

Admin Thu, Jan 11, 2024

[video width="848" height="480" mp4="https://ghoomatadarpan.com/storage/2024/01/VID-20240111-WA0390.mp4"][/video] मनेंद्रगढ़/एमसीबी/ 11 जनवरी 2024/ कलेक्टर डी.राहुल वेकंट के निर्देशानुसार आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खाद्य अधिकारी संजय कुमार ठाकुर के द्वारा ब्लॉक एवं जिला स्तरीय उचित मूल्य की दुकान संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में श्री ठाकुर ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत ई-पॉस के माध्यम से सुचारू रूप से खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराये जाने हेतु जिला या ब्लॉक स्तर पर टैक्टिकल सपोर्ट टीम द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों का प्रशिक्षण जनवरी 2024 में आयोजित किया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में संबंधित जिले के सहायक प्रोग्रामर, वेण्डर के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर, इंजीनियर्स एवं खाद्य निरीक्षक, सहायक खाद्य अधिकारी शामिल हुये। यह प्रशिक्षण निम्न बिंदुओं पर केंद्रित है। उचित मूल्य दुकान के प्रारंभिक स्कंध एवं अंतिम स्कंध में सुधार की मूलभूत जानकारी दर्ज की जाये। ई-पॉस एवं तौल मशीन की मूलभूत जानकारी दर्ज की जाये। ट्रक चालान की प्राप्ति के विषय में पूर्ण जानकारी, ट्रक चालान प्राप्ति की समस्त प्रक्रिया, ट्रक चालान प्राप्ति के यूनिट, एनएफएसए एवं सीजीएफएसए राशनकार्डों की वितरण की पूर्ण प्रकिया के बारे में जानकारी दी गयी। तौल मशीन से जुड़ाव एवं उपयोग की पूरी जानकारी के साथ ही ब्लूटूथ माध्यम तथा यूएसबी माध्यम से ऑनलाइन एवं ऑफलाइन वितरण की समस्त महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। वितरण डाटा डाउनलोड करने का प्रक्रिया एवं समय सीमा, वितरण डाटा अपलोड करने का प्रकिया एवं समय सीमा ई-पॉस एवं तौल मशीन के रखरखाव की पूर्ण जानकारी, उचित मूल्य दुकान वितरण के epos.cg.gov.in पोर्टल रिपोर्ट की जानकारी के बारे में बताया गया। उचित मूल्य दुकान से संबंधित सामान्य समस्याएं को अवगत कराया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस दौरान खाद्य निरीक्षक सदानंद पैकरा, श्रीमती दीक्षा पाण्डेय, दीपक प्रधान, सहायक प्रोग्रामर सोनूराम, भूपेश चंद्राकर सहित 91 शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक उपस्थित रहे।  

विज्ञापन

जरूरी खबरें