Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: गुणवत्ताहीन मिठाई विक्रय पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई के नमूने जब्त, जांच के लिए रायपुर भेजे गए

Admin Sat, Jul 27, 2024

बैकुंठपुर।कोरिया । बैकुण्ठपुर स्थित मेसर्स बालाजी जोधपुर राजस्थान स्वीट्स एण्ड नमकीन में गुणवत्ताहीन मिठाई, हीरामणि- केक विक्रय करने की उपभोक्ताओं की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने आज छापेमारी की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, विकास लकड़ा, औषधि निरीक्षक प्रमोद कुमार पैंकरा और नमूना सहायक की टीम ने उपभोक्ता प्रदीप पाठक की उपस्थिति में  जांच-पड़ताल की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने जानकारी दी कि हीरामणी और मिल्क केक के नमूने जब्त कर परीक्षण और विश्लेषण के लिए नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी रायपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं की शिकायत मिलने पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें उपभोक्ताओं ने मिठाई की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इस कदम से उम्मीद है कि खाद्य विक्रेताओं में सतर्कता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें