Advertisment

27th October 2026

BREAKING NEWS

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया

मनेन्द्रगढ़ में मनाया गया असाटी दिवस समारोह, सामाजिक एकता का दिया संदेश

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

: कार्यों का नियमित मानिटरिंग हेतु जिला कार्यालय स्तर में पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त

Admin Sun, Apr 9, 2023

मनेन्द्रगढ़ । मनेन्द्रगढ़ चिरीमिरी भरतपुर कलेक्टर पी.एस.ध्रुव ने आज मनेंद्रगढ़ विकासखंड के ग्राम उजियारपुर, लोहारी, सेंधा, नागपुर एवं नवापारा मे आर्थिक समाजिक सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत ग्रामों का भ्रमण कर प्रगणक द्वारा किए जा रहे कार्य का  निरीक्षण किया । कलेक्टर द्वारा ग्रामों में प्रगणक के कार्यों का निरीक्षण के साथ-साथ परिवारों के मध्य जाकर उन्हें आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण 2023 के महत्व के बारे में अवगत करा प्रगणक को पूर्ण समय रहकर त्रुटि रहित ऑनलाइन सर्वे कार्य करने की समझाइश भी दी ।साथ ही भरे गए ऑफलाइन प्रपत्र को सुरक्षित रखने के दिए निर्देश दिया । कलेक्टर श्री ध्रुव ने ग्राम पंचायत लोहारी के ग्राम नवापारा में घर घर भ्रमण कर परिवार के मुखिया जनों से परिवार के सदस्यों का आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, वाहनों संबंधी, भूमि संबंधी,शैक्षणिक योग्यता, रसोई गैस, इंधन संबंधी,परिवार द्वारा धारित भूमि के संबंध में तथा उनके सिंचित, असिंचित होने के संबंध में जानकारी सहित आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर सर्वे टीम को उपलब्ध कराने की दी समझाइश । कलेक्टर ने जिले के सर्वेक्षण कार्य पर पर्यवेक्षक प्रगणको के कार्य पर नियमित मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तर के अधिकारियों की ड्यूटी ग्राम पंचायत वार कलस्टर बनाकर लगाया गया है सर्वेक्षण कार्य समय अवधि के भीतर पूर्ण हो इस हेतु कलेक्टर के द्वारा सभी के कार्यों का नियमित मानिटरिंग हेतु जिला कार्यालय स्तर में पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया*

विज्ञापन

जरूरी खबरें