Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: एफआरए ग्राम बड़वाही रोझी और कटकोना में वनाधिकार आवेदनों का होगा तत्काल निराकरण

Admin Fri, Jul 28, 2023

 मनेंद्रगढ़ 28 जुलाई 2023/ कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन 2023 संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को शत-प्रतिशत पीपीईएस एंट्री करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने एसईसीएल चिरमिरी और एसईसीएल हसदेव एरिया के अधिकारियों को भी पीपीईएस सॉफ्टवेयर में कर्मचारियों की एंट्री करने के निर्देश दिये।

इसके पश्चात जिला वनाधिकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चिन्हांकित एफआरए ग्राम बड़वाही रोझी और कटकोना में पात्रतानुसार व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन अधिकार पत्र और सामुदायिक वन संसाधन पत्र के माँग आवेदनों का निराकरण तत्काल करने के निर्देश दिये गये।  बैठक में डीएफओ  एल एन पटेल, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती अभिलाषा पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रवीण भगत, एसडीएम खड़गवां  विजेंद्र सारथी, डिप्टी कलेक्टर  सीएस पैकरा तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें