Advertisment

3rd July 2026

BREAKING NEWS

मैंने ऐ सूरज तुझे पूजा नहीं,समझा तो हैं..... मेरे हिस्से में भी थोड़ी, धूप आनी चाहिये....

शहडोल - नागपुर ट्रेन को मनेंद्रगढ़ से चलाने की मांग

बिलासपुर को भी मिलेगा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की सौगात, स्वर्णकला बोर्ड के गठन पर हुआ महत्वपूर्ण मंथन

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान, विशिष्ट सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, सभी विभाग समयबद्ध वार्षिक कार्ययोजना बनाकर करें प्रभावी क्रियान्वयन - कलेक्टर

: वन अधिकार समिति की बैठक सम्पन्न, पात्र पाए गये दावों की जिला स्तरीय वन समिति द्वारा अनुमोदन किया गया

Admin Sat, Sep 30, 2023

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष  नरेन्द्र कुमार दुग्गा जिला स्तरीय वन अधिकार समिति जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक आहूत की गयी। वन अधिकार दावा आवेदनों का अनुमोदन अनुभाग स्तर से प्राप्त वन अधिकार दावों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण किया गया। परीक्षण उपरांत पात्र पाए गये निम्नलिखित दावों की जिला स्तरीय वन समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। निरस्त, संशोधन प्रकरणों के संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व केल्हारी द्वारा पूर्व में स्वीकृत वन अधिकार मान्यता पत्रों में पायी गई त्रुटियों के कारण स्वीकृत दावों को पुनः विचार कर जिला स्तर से गणित समिति के समक्ष उक्त प्रकरणों को परीक्षण उपरान्त व्यक्तिगत एवं सामुदायिक अनुमोदन हेतु अनुभाग से प्राप्त प्रकरण विवरण निम्नानुसार है। अनुभाग भरतपुर से 284 व्यक्तिगत दावा, केल्हारी 70 व्यक्तिगत दावा, खड़गवां 103 व्यक्तिगत दावा, चिरमिरी 169 व्यक्तिगत दावा तथा भरतपुर अनुभाग से 01 सामुदायिक दावा तथा चिरमिरी से 05 सामुदायिक दावा प्राप्त है। इस प्रकार कुल 659 प्रकरणों को जारी करने हेतु वन अधिकार मान्यता पत्रों को जिला स्तरीय वन अधिकार समिति के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया है। जिन आवेदकों के नाम पर सूची में आपत्ति है। उन्हें पुनः जांच हेतु रखा जाये और आवेदनों का विधिवत जांच कर पुनः प्रक्रिया के आधार पर समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाये। जिन पंचायतों के द्वारा रखा गया है, ऐसे ग्राम पंचायती राज अधिनियम के तहत् उल्लेखित प्रावधानों के अन्तर्गत चिन्हाकन कर नोटिस जारी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किया जाये। इस दौरान वन मण्डाधिकारी  एल.एन पटेल, श्रीमती प्रभाकर खलखो, श्रीमती उषा सिंह, श्रीमती उषा लकड़ा, श्रीमती फूलमती सिंह,  रविशंकर सिंह,  अभय बड़ा, श्रीमती देव कुमारी उपस्थित रही। *समाचार क्रमांक/29/लोकेश/फोटो 01*

विज्ञापन

जरूरी खबरें