Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर वनपाल नमित तिवारी ने पत्रकार को दिया जान से मारने की धमकी थाने में हुआ शिकायत

Admin Thu, Oct 12, 2023

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनावी माहौल गरमा रहा है वहीं अचार संहिता लगने के बाद अधिकारियों, कर्मचारियों की दादागिरी भी बढ़ती जा रही है ताजा मामला बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत आने वाला खोंद्रा परिवृत्त के वनपाल के द्वारा कार्यों में किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत वरिष्ठ पत्रकार महफूज खान के द्वारा मुख्य वन संरक्षक को दिनाक 10 अक्टूबर 2023 को किया गया, जिस शिकायत को मुख्य वन संरक्षक ने गंभीरता से लेते हुए डीएफओ के माध्यम से जांच कराने का आश्वासन दिया था जिसकी जानकारी वनपाल नमित तिवारी को लगी उनके द्वारा 11 अक्टूबर 2023 को शाम पत्रकार को फोन लगाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा जिस पर पत्रकार ने मना कर दिया उसके बाद वनपाल नमित तिवारी ने पत्रकार को मोबाइल में ही गाली गलौज शुरू कर दिया जिससे भयभीत होकर पत्रकार ने तारबहार थाना में शिकायत दर्ज करा दिया। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति लेगी संज्ञान:- पत्रकारों पर अधिकारियों एवम कर्मचारियों के द्वारा दुर्वव्हार का यह पहला मामला नहीं है छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों से हमेशा शिकायत आती रही है बिलासपुर की घटना को पत्रकार सुरक्षा समिति गंभीरता से लेगी और उस कर्मचारी की शिकायत राज्यपाल से लेकर बिलासपुर कलेक्टर एवम चुनाव आयोग तक करेगी ऐसी कर्मचारी पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए जिससे पत्रकार स्वतंत्र रूप से अपनी पत्रकारिता कर सके कार्यवाही न होने दशा में पत्रकारों को सड़क में उतर कर आंदोलन करने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें