Advertisment

22nd October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े के नामांकन में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह

Admin Wed, Oct 25, 2023

कोरिया /बैकुंठपुर -छत्तीसगढ विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। जिसके बाद से ही द्वितीय चरण के निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र की खरीदी और दाखिले किए जा रहे हैं। जिस तारतम्य में कोरिया जिले की बैकुंठपुर विधानसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी भैयालाल राजवाड़े ने पहला नामांकन पत्र लिया था। प्रदेश के पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाड़े ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट पहुंच कर नामांकन फार्म खरीदा था।जिसके बाद आज 26 तारीख को भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में और पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की डॉ रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े का नामांकन फार्म दाखिल किया जायेगा।नामांकन रैली खरवत चौक से सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट के लिए निकलेगी। आपको बता दें की नामांकन दाखिल करने के दौरान भईया लाल राजवाड़े के साथ छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह होंगे।और जिसको लेकर विधानसभा बैकुंठपुर में जोरदार स्वागत और नामांकन रैली की व्यवस्था की गई है।जिस रैली में भाजपा कोरिया के सभी प्रकोष्ठों,मोर्चों,और मंडलों सहित भाजपा का पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे साथ ही भईया लाल राजवाड़े के समर्थक व मतदाता भी भारी संख्या में मौजूद रहेंगे।आपको बता दें की बैकुंठपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री भईया लाल राजवाड़े और भाजपाई कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी पहले से जोरदार जनसंपर्क के साथ आमसभाओं में लगातार रत रही है।जिसके मद्देनजर नामांकन रैली में उन मतदाता समर्थकों का साथ भी राजवाड़े के साथ रहेगा।अवगत करा दें की विधानसभा आम निर्वाचन-2023 द्वितीय चरण में सरगुजा, रायपुर, बिलासपुर तथा दुर्ग संभाग की कुल 70 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। अभ्यर्थियों को 21 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक का समय दिया गया है, लेकिन इस बीच सार्वजनिक छुट्टी और महीने के चौथे शनिवार की छुट्टी के कारण 4 दिन तक अभ्यर्थी नामांकन दाखिल नहीं कर पाएंगे। 22 अक्टूबर, 24 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को छुट्टी के दिनों में नाम निर्देशन की कार्रवाई नही होगी। चुनाव आयोग द्वारा तय किए गए शेड्यूल के अनुसार दो नवंबर तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकते हैं। नाम वापस लेने के प्रत्येक सूचना आरओ को अभ्यर्थी या उसके प्रस्ताव या उसके निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा लिखित में देनी होगी। अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तावक निर्वाचन अभिकर्ता को लिखित में रुप में प्राधिकृत करना होगा, अन्यथा नाम वापसी मान्य नहीं होगी। नाम वापसी के लिए निर्धारित प्रारुप-5 है। मतदान 17 नवंबर को और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें