Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल का : चौथा वार्षिक खेल महोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित

Praveen Nishee Sat, Dec 20, 2025

मनेंद्रगढ़ । एमसीबी। लिटिल मिलेनियम प्री स्कूल मनेंद्रगढ़ ने 18 दिसंबर 2025 को चौथे वार्षिक खेल महोत्सव का भव्य आयोजन उत्सव फार्म हाउस, जेल बिल्डिंग के पास, चैनपुर में किया। सहायक जेल अधीक्षक, उप जेल, मनेंद्रगढ़ विक्रम गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर संचालक मो. फिरोज व संचालिका रूहीन मंसूरी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। प्रतियोगिता में प्ले ग्रुप से केजी-2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों ने जोरदार जुंबा डांस प्रस्तुत किया। यह डांस खेलों से पूर्व वार्म-अप के रूप में आयोजित किया गया, ताकि बच्चों के शरीर में लचीलापन आए और खेलों में बेहतर प्रदर्शन हो सके।

प्रतियोगिताओं से पूर्व संचालक मो. फिरोज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “खेल शरीर को स्वस्थ रखने के साथ मानसिक विकास भी करते हैं। ये अनुशासन सिखाते हैं और जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।”

छोटे खिलाड़ियों ने बटरफ्लाई रेस, पैक योर बैग, कीप द बॉल रेस, ब्लॉसम रन रेस, बॉल कीपिंग रेस, इन-आउट गेम, बर्स्ट द बैलून रेस, लायन रेस, कलेक्ट द बॉल रेस व कलर हंट रेस जैसे रोमांचक खेलों में हिस्सा लिया। कई बच्चों ने विजय प्राप्त कर सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि विक्रम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा, “कक्षाओं के अलावा खेल मैदान में समय बिताना बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए जरूरी है। पढ़ाई के साथ खेलों में रुचि भविष्य निर्धारित कर सकती है। प्रतिभाशाली बच्चों का खेल क्षेत्र में करियर बन सकता है, इसलिए अभिभावक उनकी रुचि को बढ़ावा दें।” उन्होंने विजेताओं को बधाई दी, शेष बच्चों को शुभकामनाएं दीं तथा स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व प्रमाण-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। बच्चों में उत्साह की लहर दौड़ गई। संस्था संचालक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस प्रकार महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन की सफलता में सीएलओ स्मृति गुप्ता, कोऑर्डिनेटर निशि विश्वकर्मा तथा सहयोगी टीम- इलियास खान, शहाबुद्दीन अंसारी, रोहिणी फर्कसे, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, खुशी गुप्ता, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, साक्षी सिंह, ज्योति यादव, निकुंज गोयल, उमा तिवारी, शांति जायसवाल व सुशीला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें