जिला स्तरीय एक दिवसीय : निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर 1108 लाभान्वित
Praveen Nishee Thu, Sep 18, 2025
मनेंद्रगढ़। एमसीबी। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव “हर दिन हर घर आयुर्वेद" के परिपेक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोकहित में संचालनालय आयुष विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय एक दिवसीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का प्रारंभ धन्वंतरि पूजन के साथ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा यादव, विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव, पार्षदगण जमील शाह, दयाशंकर यादव, ओम प्रकाश जायसवाल सपन महतो, गिरधर जायसवाल, श्रीमती माया सोनकर, पप्पू हुसैन, मुकेश अग्रवाल,श्रीमती नीलू जायसवाल, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्य जनों की गरिमामय उपस्थिति में किया गया , मुख्य अतिथि ने उक्त शिविर की अपार भीड़ को देखते हुए, उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि ऐसा शिविर मनेंन्द्रगढ़ में बीच बीच में होते रहना चाहिए ताकि आम जनता को लाभ मिलता रहे l
शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग पद्धतियों द्वारा समस्त रोगो जैसे सर्दी, खाँसी, बुखार खून की कमी, शरीर एवं हाथ, पैरों में दर्द, पेट संबंधी समस्या, चर्मरोग, कमजोरी तथा विशेष रूप से महिलाओं व बच्चों को होने वाले समस्त रोगो का निःशुल्क चिकित्सा एवं औषधियों का वितरण किया गया।
साथ ही स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती प्रतिमा यादव एवं पार्षद गण श्रीमती माया सोनकर, श्रीमती नीलू जायसवाल, श्रीमती सुनैना विश्वकर्मा द्वारा शिविर में आई महिलाओं श्रीमती अंजू अग्रवाल, श्रीमती कमला देवी जायसवाल, श्रीमती गुलाबा देवी को स्त्री आयुष वर्धक आयुर्वेदिक दवाई किट देकर की गयी, यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के नारी स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम होंगे l
शिविर में डॉ पूर्णिमा सिंह, डॉ विशाल कुमार अहिरवार, डॉ शंभू प्रसाद केसरवानी, डॉ अर्चना वर्मा, डॉ संदीप सिंह चंदेल, डॉ तेजकांत सोनकर, डॉ राम किशोर शर्मा, डॉ भूपाल मंजारे , डॉ विवेक कुमार द्विवेदी ,डॉ ज्ञानेन्द्र कुशवाह, डॉ मेघा रानी, डॉ मानसी अग्रवाल, डॉ अंजली त्रिपाठी, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सको ने अपनी सेवाएं दी।
शिविर में कुल 1108 मरीजों का उपचार किया गया जिसमें आयुर्वेद से 865, होम्योपैथी से 243, मरीजों का उपचार कर दवाइयां दीं गयी योग प्रशिक्षक विवेक तिवारी द्वारा रोग अनुसार आसन प्राणयाम बताये गये, साथ ही शिविर में रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले आयुष काढ़ा का वितरण रखा गया था जिसमें 280 लोगों ने इसका लाभ उठाया , संधिवात, वात रोगों के लिए एवं अन्य रोगों और दर्द से छुटकारा पाने के लिए कपिंग थेरेपी की भी शिविर में व्यवस्था थी 35 रोगियों ने इसका लाभ उठाया l
विशेष आकर्षण- प्रथम स्टाल में रसोई से स्वास्थ्य का सफर, प्रदर्शनी (मसालों की प्रदर्शनी) की गयी थी. जिसमें दर्शाया गया था कि दैनिक जीवन में मसाले रोगों से बचाव में कितना कारगर हैं आयुर्वेदिक दवाई के रूप में भी इनका महत्व है, द्वितीय स्टाल में विशेष औषधि पौधों की प्रदर्शनी रखी गयीं थी जिसमें हमारे आसपास पाए जाने वाले औषधि और उनके औषधीय गुणों का सजीव चित्रण किया गया था,यह दोनों प्रदर्शनी शिविर का विशेष आकर्षण रहा, महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं में उक्त प्रदर्शनी में प्रदर्शित औषधीय पौधों के लिए विशेष उत्साह नजर आया
शिविर में औषधि वितरण हेतु महेन्द्र बडाईक, कुलदीप तिवारी, मुकेश सिंह, नीरज शुक्ला, राजकुमार साहु, अन्य सहयोग प्रदर्शनी, काढा वितरण ,पंजीयन आदि में प्रेम कुमार यादव, गेंद सिंह कंवर, हितेंद्र महौत, भूषण राम आदि का रहा । विशेष सहयोग अभिमन्यू नाहक का रहा l
विज्ञापन