Advertisment

16th August 2026

BREAKING NEWS

स्वतंत्रता दिवस समारोह अत्यंत गरिमामय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में मनाया गया

18.75 करोड़ की लागत से बनेगा एमसीबी का नया एकीकृत जिला कार्यालय भवन, 22 माह में होगा निर्माण

शान से लहराया तिरंगा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली परेड की सलामी

ध्वजारोहण, देशभक्ति गीतों से गूंजा परिसर; प्रेस पार्क में हुआ वृक्षारोपण

पूर्व कोरिया रियासत में स्वतंत्रता आंदोलन (पूर्व कोरिया रियासत जिसमें वर्तमान एमसीबी व कोरिया जिले का ऐतिहासिक विवरण)

: भरतपुर में लगाया गया वृद्धजनों हेतु निःशुल्क जाँच स्वास्थ्य शिविर

Admin Tue, Sep 24, 2024

मनेन्द्रगढ़।एमसीबी। भरतपुर विकासखण्ड के स्वास्थ्य संस्थाओं मे सोमवार को राष्ट्रीय सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वृद्धजन हेतु निःशुल्क जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह मुख्य अतिथि तथा  पवन शुक्ला, मंडल अध्यक्ष भरतपुर के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उक्त शिविर में लगभग 109 वृद्ध महिला तथा 172 वृद्ध पुरुष उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिया। डॉ. रमन, खण्ड चिकित्सा अधिकारी अवगत कराया कि कैंप में वृद्धजनों को निःशुल्क, दवा एवं खून जाँच किया गया। उक्त कैम्प के सफल आयोजन हेतु संयुक्त रूप से स्वास्थ्य कार्यकर्ता, मितानिन, पंचायत विभाग एवं कोटवार सक्रिय रहे। जिनके द्वारा स्वास्थ्य शिविर का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। सुलेमान खान बीपीएम ने जानकारी दी है कि 29 एवं 30 सितम्बर 2024 को विकास खण्ड स्तरीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर में किया जायेगा। जिसमें जिले के विशेषज्ञ चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें