Advertisment

10th August 2026

BREAKING NEWS

PIB के वार्तालाप कार्यक्रम में कलेक्टर, मीडिया और युवाओं ने साझा किया नशामुक्त भारत का संकल्प;

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

एकल अभियान द्वारा : निशुल्क आरोग्य शिविर आयोजित 203 मरीजों का हुआ उपचार

Praveen Nishee Mon, Feb 9, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। एकल अभियान अंचल मनेंद्रगढ़ संच मनेंद्रगढ़ के विद्यालय ग्राम कोड़ा के साप्ताहिक बाजार में रविवार 8 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग मनेंद्रगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ . अविनाश खरे सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के सहयोग से निशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें एलोपैथी,और आयुष के विशेषज्ञ चिकिसको ने अपनी सेवाएं दी, जिसमें ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और 203 लोगों ने अपना उपचार कराया, शिविर स्थल में ही रक्त परीक्षण, नेत्र परीक्षण , चश्मा जांच भी हुआ, शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. भाषिता साहू नेत्र विशेषज्ञ, डॉ देव दंत चिकित्सक, डॉ राकेश सिंह मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ इंतजार ओरके अस्थि रोग विशेषज्ञ, आयुष के डॉ मेघा गुप्ता डॉ मानसी , आर .डी.दीवान, गेंद सिंह कंवर, अश्वनी अग्रवाल ने अपनी सेवाएं दी । इस शिविर में एकल अभियान के सम्मानित समिति सदस्य भी उपस्थित थे एकल अंचल संरक्षक नीरज अग्रवाल जी, श्रीमती कृष्णा निशी, श्रीमती जया कर, श्रीमती प्रवीण सिंह , परमेश्वर सिंह, रविन्द्र मिश्रा,*अंचल अभियान प्रमुख राजेश साहू*, संच प्रमुख पारस यादव, प्यारे लाल मरपच्ची, संच व्यास राजमनिया शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित थे, एकल अभियान के अंचल संरक्षक नीरज अग्रवाल ने उपस्थित जनसमुदाय को एकल अभियान के कार्य और उद्देश्य की जानकारी दी एकल के पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास करना है प्राथमिक शिक्षा, संस्कार शिक्षा, आरोग्य, स्वालंबन, और जागरण के माध्यम से गांवों को सशक्त बनाना है। इसके लिए एकल अभियान के अनेक कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहा है, पूरे शिविर में ग्राम कोड़ा सरपंच पति पंकज सिंह और कोड़ा स्वास्थ्य कर्मचारी श्रवण कुमार का सराहनी योगदान रहा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें