Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा : निशुल्क खंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर, 516 लाभान्वित

Praveen Nishee Sat, Aug 30, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। संचालनालय (आयुष ) के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी के तत्वावधान में खण्ड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला शिविर का आयोजन ग्राम शिवपुर बाजार मे सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए किया गया। जिसमें आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आए हुए ग्रामीणजनों का उपचार एवं दवाइयां दीं गयी l

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रमुख एवं आयुष अधिकारी द्वारा भगवान धंवन्तरि जी की पूजा अर्चना वंदना एवं दीप प्रज्वलित कर की गयी l आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के गुणो कि विशेषताओं के संबंध में एमसीबी जिला के जिला आयुष अधिकारी डा. निशांत कुमार अग्रवाल ने विस्तारपूर्वक बताया तथा शिविर की उपयोगिता, मौसमी बीमारियों, एवं अन्य बीमारियों से बचने के उपाय, दिनचर्या के बारे में शिविर प्रभारी डॉ ज्ञानेन्द्र कुशवाहा ने प्रकाश डाला, होम्योपैथी के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ तेजकांत सोनकर ने दी l शिविर में कुल 516 मरीज़ों का उपचार किया गया जिसमें से 365 मरीज़ आयुर्वेदिक पद्घति से उपचार लिए एवं 151 मरीजों ने होम्योपैथी पद्घति से l शिविर में जिला आयुष अधिकारी डॉ निशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे साथ ही आयुर्वेदिक से डॉ ज्ञानेन्द्र कुशवाहा, डॉ. अजय गुप्ता ,डा.संदीप भगत, डा. श्वेता गुप्ता एवं होमियोपैथी से डॉ. तेजकांत सोनकर ने अपनी अपनी पद्धतियों से मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया,शिविर में दवा वितरण हेतु नीरज शुक्ला, राज कुमार साहू, एवं महेंद्र बडाईक अन्य सहयोग के लिए हितेंद्र कुमार महौत एव भुखनराम का योगदान रहा। शिविर में ज्यादातर त्वचा रोग, वात रोग, जोड़ों का दर्द, गठिया, पेट रोग, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, बवासीर, जुकाम, स्त्री रोग, बुखार, एवं अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ित ग्रामीणजनों ने निशुल्क शिविर का लाभ उठाया l शिविर में जिला आयुष विभाग से विनय त्रिपाठी, नीलेश गोयल, अभिमन्यू नाहक भी उपस्थित थे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें