1 नवंबर से तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित : सर्व निरोगी काया के अंतर्गत निशुल्क प्रशिक्षण 1 नवंबर से
Praveen Nishee Tue, Oct 28, 2025
मनेद्रगढ़। एमसीबी। सर्व कल्याण एवं सर्व निरोगी काया की भावना के तहत पतंजलि योग सेवा समिति एमसीबी जिला इकाई द्वारा, वरिष्ठ अनुभवी योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय द्वारा 1 नवंबर से तीन दिवसीय विशेष योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर में अवसाद , घुटने के दर्द अस्थमा एवं हड्डी के रोग में लाभ पहुंचाने वाले प्रमुख योग एवं प्राणायाम का विधिवत प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं निशुल्क अभ्यास भी कराया जाएगा ।
सरस्वती शिशु मंदिर के योग प्रांगण में प्रातः 6:00 बजे से प्रारंभ होने वाले इस योग शिविर में पंजीयन के लिए वार्ड नंबर 10 अग्रवाल लाज के पास स्थित योग परामर्श केंद्र में संपर्क किया जा सकता है । योग एवं प्राणायाम के माध्यम से पिछले 20 वर्षों से सैकड़ो मरीजों को स्वस्थ जीवन देने वाले वरिष्ठ योग साधक उपाध्याय ने बताया कि-इस शिविर में पंजीकृत योग साधकों को ही प्रवेश दिया जाएगा, जो योग एवं प्राणायाम पर आस्था रखते हों और अपने दैनिक दिनचर्या में योग को आत्मसात करना चाहते हैं। 1 नवंबर से 3 नवंबर तक प्रातः 6:00 बजे से 8:00 बजे तक संचालित होने वाले इस शिविर में सूर्य नमस्कार ,योगिक जॉगिंग, सूक्ष्म व्यायाम के अतिरिक्त प्रमुख प्राणायाम कपालभाति, अनुलोम विलोम , भ्रामरी ,उदगीत का अभ्यास कराया जाएगा एवं पंजीकृत मरीजों तथा आगंतुक योग साधकों के रोगों के आधार पर योग एवं प्राणायाम का विधिवत प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस योग शिविर में पंजीयन हेतु सरस्वती शिशु मंदिर में प्रातः प्रातः योग सत्र में उपस्थित योग्य साधकों से और वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय के मोबाइल नंबर 9300091 563 से संपर्क किया जा सकता है।
..........….......................................

विज्ञापन