Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

अल्हमाडा-बंजी में चिरायु स्वास्थ्य शिविर : बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, चिरायु स्वास्थ्य शिविर से 532 नागरिक हुए लाभान्वित

Praveen Nishee Wed, Jan 7, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के नेतृत्व में दिनांक 05 जनवरी 2026 को ग्राम अल्हमाडा एवं बंजी में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु) के अंतर्गत एक विशेषज्ञ चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के साथ-साथ सभी ग्राम नागरिकों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड निर्माण, एनसीडी (NCD) स्क्रीनिंग, सामान्य रोग परीक्षण एवं निःशुल्क दवा वितरण किया गया।

इस स्वास्थ्य शिविर से कुल 532 लोगों को लाभ मिला, जिनमें 123 बालक, 88 बालिकाएं एवं 321 ग्रामवासी शामिल रहे।

शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सौभाग्य शरण सिंह, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल मेहता, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश जायसवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भसिता साहु, चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक दास, डॉ. अनिशा उपाध्याय, फार्मेसिस्ट पिंटू कुमार सहित चिरायु दल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

यह शिविर डॉ. वसीक अस्दक, प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक, की निगरानी में संपन्न हुआ। डॉ. वसीक अस्दक के मार्गदर्शन में चिरायु टीम जिले के समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ियों में निरंतर भ्रमण कर बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर रही है तथा चिन्हित बीमारियों से ग्रसित बच्चों को उच्च संस्थानों में उपचार हेतु भेजा जा रहा है।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन निरंतर जारी रहेगा, जिससे बच्चों एवं आम नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता रहे और समाज स्वस्थ बना रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें