Advertisment

15th June 2026

BREAKING NEWS

फिट इंडिया एंड सेव एनवायरमेंट अभियान” के तहत 30 किलोमीटर साइकिलिंग कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गंभीर रूप से घायल विक्षिप्त महिला को मिला मानवीय सहयोग, उपचार के बाद सूरजपुर रेफर

विश्व रक्तदान दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

अमलीपदर में आज 4.38 लाख का धान पकड़ा : अवैध धान परिवहन पर गरियाबंद पुलिस की करारी चोट : 29 दिनों में 1000.25 क्विंटल, कीमत 31.77 लाख का धान जप्त

Praveen Nishee Mon, Dec 8, 2025

अमलीपदर । गरियाबंद । ( रोशन लाल अवस्थी की कलम से ) राज्य सरकार और जिला पुलिस प्रशासन ने इस वर्ष धान तस्करी पर लगाम कसने के लिए जिस सख्त रणनीति पर काम किया है, उसके नतीजे लगातार सामने आ रहे हैं। अवैध धान परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीते 29 दिनों में 29 प्रकरण, 1000.25 क्विंटल (2370 कट्टा) धान जप्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 31 लाख 7 हजार 750 रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शासन के उस कठोर निर्देश का हिस्सा है जिसके तहत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सिर्फ पंजीकृत किसानों से निर्धारित धान खरीदी केंद्रों पर ही की जानी है। दीगर राज्यों से अवैध रूप से धान की आवक और स्थानीय स्तर पर अवैध खरीद–फरोख्त रोकने के लिए पुलिस, राजस्व व खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है।

अमलीपदर पुलिस की आज की बड़ी कार्यवाही — तस्करों की योजना ध्वस्त :

8 दिसंबर 2025 को थाना अमलीपदर को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम -ध्रुवापथरा तेल नदी मार्ग और बिरिघाट पटेलपारा होकर अवैध धान परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीन वाहनों को पकड़ा, 1109 ट्रक CG 04 NT 5317,ट्रैक्टर CG 04 NV 1449,एक बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर जिनसे कुल 314 कट्टा (141.3 क्विंटल) धान बरामद किया गया। जब्त धान की कीमत 4,38,030 रुपये है।

पुलिस द्वारा मांगने पर किसी भी चालक ने धान परिवहन का एक भी कागज प्रस्तुत नहीं किया। मौके पर ही गवाहों के समक्ष पूरा माल जप्त कर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया।

29 दिनों की लगातार कार्रवाई — प्रशासन की सख्ती का सीधा असर,गरियाबंद पुलिस द्वारा पिछले 29 दिनों में— कुल प्रकरण : 29, जप्त धान : 2370 कट्टा,कुल वजन : 1000.25 क्विंटल,कुल कीमत : ₹31,07,750, जप्त वाहन : 25 चारपहिया + 04 लावारिस मामले, ये लगातार कार्रवाई यह साफ दर्शाती है कि इस वर्ष प्रशासन और पुलिस तंत्र अवैध धान परिवहन पर बिल्कुल भी ढील देने के मूड में नहीं है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश — बार्डर पर जबरदस्त चौकसी :

छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्र में धान तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए—पुलिस अधीक्षक (एसपी) निखिल राखेचा द्वारा सभी चेकपोस्टों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीमा पर तैनात बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध वाहन की तुरंत जांच की जाए। राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग के साथ समन्वय के लिए जिला स्तर पर विशेष कंट्रोल रूम सक्रिय है। धान के अवैध परिवहन में पकड़े गए हर वाहन की जानकारी तुरंत खाद्य विभाग एवं कलेक्टर कार्यालय को भेजी जा रही है। कलेक्टर स्तर पर भी यह सख्त निर्देश जारी है कि अवैध व्यापार में शामिल व्यक्तियों पर न केवल चालानी कार्रवाई हो, बल्कि स्थानीय स्तर पर निगरानी समितियों को भी सक्रिय किया जाए।

एमवी एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई तय :

आज पकड़े गए बिना नंबर प्लेट ट्रैक्टर पर अलग से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि बिना नंबर प्लेट वाले वाहन अक्सर तस्करी और अवैध ढुलाई के लिए ही उपयोग किए जाते हैं।

छत्तीसगढ़ शासन का स्पष्ट संदेश — तस्करी बर्दाश्त नहीं - राज्य शासन ने इस वर्ष धान खरीदी को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं— बाहरी राज्यों से धान की अवैध एंट्री पर जीरो टॉलरेंस सभी चेकपोस्टों पर 24×7 निगरानी खरीदी केंद्रों पर ऑनलाइन सत्यापन व्यवस्था अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई - छत्तीसगढ़ सरकार का यह भी स्पष्ट निर्देश है कि किसी भी स्थिति में अवैध धान बाजार में न पहुंचे और पूरी खरीदी प्रक्रिया किसानों के हित में निष्पक्ष व पारदर्शी रहे।

"गरियाबंद पुलिस की चेतावनी — तस्करी करने वालों की खैर नहीं" -

जिले में धान तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। गरियाबंद पुलिस ने दोहराया है कि अवैध परिवहन, भंडारण या बिक्री में शामिल किसी भी वाहन, चालक, व्यापारी या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी इसी कठोरता और मजबूती के साथ जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें