Advertisment

25th October 2026

BREAKING NEWS

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

दुर्गा पंडाल में आयोजित संगीत संध्या में संगीत कलाकारों की शानदार प्रस्तुति

नदी ने धूप से क्या कह दिया रवानी में..... उजाले पांव पटकने लगे हैं पानी में.....

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

: छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया लेकिन ईमानदार नेता नहीं दिया, ईमानदार पार्टिया नहीं दिया-अरविंद केजरीवाल

Admin Mon, Jul 3, 2023

https://youtu.be/cCTbBleahro बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के न्यायधानी अरविंद केजरीवाल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बिलासपुर के साइन्स कॉलेज मैदान में जन महासभा रैली मे  कार्यकर्ता एवं जन रहे उपस्थित । भगवंत मान ने जनताओ को संबोधित करते हुए कहा की छत्तीसगढ़ के जनताओं को सब कुछ दिया जैसे पहाड़, नदी, जल, कोयला, खेती के लिए जमीने दी यहा तक की मेहनती लोग भी दिए। लेकीन ईमानदार नेता नही दिये, भगवंत मान ने कहा सरकार बदलने के लिए कोई परीक्षा नहीं देनी पड़ती, ना कोई फीस, ना ही तैयारियां या ट्यूशन नहीं करनी पड़ती। सरकार बदलते के लिए बस झाड़ू वाला बटन दबाना पड़ता है। और फिर सरकार बदल जाती है। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब से छत्तीसगढ़ राज्य बना है तब से यहां के लोगों को बड़ी उम्मीद थी कि अब हमारा छत्तीसगढ़ राज्य का विकास होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की चीजें मौजूद हैं जंगल है ,खेती है कोयला है, लोहा है, माइनिंग है। छत्तीसगढ़ के लोग हर प्रकार के चीज उत्पन्न करते हैं। छत्तीसगढ़ को सब कुछ दिया लेकिन ईमानदार नेता नहीं दिया, ईमानदार पार्टिया नहीं दिया। अरविंद केजरीवाल ने भाजपा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा कांग्रेस ने लोहे का घोटाला किया, कोयला का घोटाला किया, ट्रांसपोर्ट का घोटाला किया। बीजेपी कांग्रेस में जिसको भी मौका मिला सब लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी जब कांग्रेस बीजेपी की सरकार थी तो वहां भी सीएनजी का घोटाला, 2जी का घोटाला, कॉमनवेल्थ का घोटाला किया। लेकिन जब आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तब से दिल्ली को तरक्की के नाम से जाना जाता है। अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पांच बड़ी घोषणाएं भी की है जिसमें से 1 निशुल्क शिक्षा, 2 निशुल्क इलाज, 3 निशुल्क बिजली, 4 महिलाओं के लिए निशुल्क बस सुविधा, 5 वृद्धों के लिए निशुल्क तीर्थ यात्रा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें