Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: एमसीबी प्रेस क्लब की सामान्य सभा की बैठक संपन्न, कई एजेंडों पर हुई विस्तार से चर्चा

Admin Mon, Jan 8, 2024

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी जिला प्रेस क्लब के सामान्य सभा की एक आवश्यक बैठक सोमवार को क्लब के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण निशी की अध्यक्षता में निर्माणाधीन एमसीबी पत्रकार भवन चैनपुर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक में एमसीबी प्रेस क्लब के सक्रिय व निष्क्रिय सदस्यों, क्लब की कार्यकारिणी व सदस्यों के विस्तार, समस्त पदाधिकारी व सदस्यों की वार्षिक सदस्यता शुल्क, मेडिकल कैम्प के आयोजन एवं क्लब द्वारा शासकीय व राजकीय कार्यों के संचालन हेतु विधि सलाहकार नियुक्त किए जाने पर चर्चा कर सदस्यों से उनके सुझाव व विचार आमंत्रित किए गए। बैठक की शुरूआत में क्लब के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी पत्रकार साथियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए सामान्य सभा की बैठक में लाए गए सभी एजेंडों के संबंध में विस्तार से बताया। क्लब के उपाध्यक्ष देवेंद्र पांडेय एवं राजेंद्र शर्मा द्वारा क्लब गठन से लेकर आज पर्यंत उनकी निष्क्रियता को देखते हुए उक्त दोनों पदाधिकारियों को हटाकर नए पदाधिकारी नियुक्त किए जाने के संबंध में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। नियाज अली खड़गवां को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। प्रस्ताव के अगले चरण में कार्यकारिणी विस्तार के तहत नए सदस्यों को जोड़ने पर आम सहमति बनी और नए सदस्य के रूप में आलोक बरूआ, गोपाल रैकवार, विनोद तिवारी, सिकंदर अली, सुरजीत सिंह रैना, राकेश बंसल, सतीश मिश्रा, गणेश तिवारी व सुरेंद्र अग्रवाल को क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। वहीं सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि क्लब के बॉयलाज में निहित वार्षिक सदस्यता शुल्क 360 रूपए लागू रहेगा तथा वर्ष 2024 के लिए सभी पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा यह राशि क्लब के कोषाध्यक्ष के पास बैंक में जमा कराई जाएगी। साथ ही विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी क्लब द्वारा मेडिकल कैम्प लगाए जाने पर चर्चा करते हुए बताया गया कि माह जनवरी के अंत में खड़गवां विकासखंड के ग्राम पंचायत कटकोना व ग्राम नेवरीबहरा में कैम्प लगाया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा उपरांत शीघ्र इसकी तिथि निश्चित की जाएगी। इसके अलावा क्लब के कोषाध्यक्ष अरूण श्रीवास्तव द्वारा किसी सदस्य के निधन पर आर्थिक सहायता हेतु आकस्मिक सहायता निधि बनाए जाने की बात रखी गई, ताकि सदस्य के शोक-संतप्त परिवार की मदद की जा सके। इस पर विनोद तिवारी ने गु्रप इंश्योरेंस बीमा का सुझाव दिया। वहीं श्रीराम बरनवाल, राजा मिश्रा एवं अविनाश चंद्रा आदि सदस्यों ने इसके लिए स्वेच्छानुसार वार्षिक सदस्यता शुल्क बढ़ाए जाने को कहा। धीरेंद्र विश्वकर्मा ने पत्रकार भवन में लगाए पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिए जाने तथा नियमित पानी सिंचाई के लिए सभी सदस्यों से उनका योगदान मांगा। संयोजक सतीश गुप्ता ने कहा कि क्लब द्वारा प्रशासन से चर्चा करते हुए क्लब के दिवंगत सदस्यों को अधिक से अधिक सहायता उपलब्श्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। क्लब की सामान्य सभा की बैठक में 31 सदस्यों ने जहां वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा किए वहीं 8 सदस्यों सरवर अली, रफीक मेमन, राजीव वर्मा, अविनाश चंद्रा, मनोज श्रीवास्तव, विनीत जायसवाल, अभिजीत एवं डीसी बघेल के द्वारा क्लब के पास सहायता राशि जमा कराकर क्लब के अन्य साथियों को भी स्वेच्छानुसार यथाशक्ति सहायता राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एमसीबी जिला प्रेस क्लब की गरिमा बनाए रखने व दी गई जिम्मेदारियों व दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने की संयुक्त रूप से शपथ ली। बैठक के अंत में दिवंगत पत्रकारों भरत मिश्रा व साजिद खान के प्रति 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से मृतात्माओं को शांति प्रदान करने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें