Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: स्वास्थ्य सुविधाओं में लिजाफ़ा के साथ 30 बिस्तर का हमर अस्पताल के बाद निःशुल्क ईसीजी मशीन की मिली सौगात

Admin Wed, May 17, 2023

चिरमिरी । (रविन्द्र सोनी) राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोमन हिल चिरमिरी के जीवन दीप समिति की साधारण सभा एवं सामान्य सभा की बैठक मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें अतिथि के रूप में चिरमिरी नगर निगम की महापौर कंचन जायसवाल, सभापति गायत्री बिरहा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों जीवनदीप समिति के अध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों के द्वारा विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई चर्चा उपरांत सभी विषयों पर सार्थक निष्कर्ष निकला । बैठक में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने 30 बिस्तर का हमर अस्पताल, निःशुल्क सोनोग्राफी मशीन का शुभारंभ किया एवं अनेकों स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हेतु भौतिक सत्यापन, आय व्यय का लेखा-जोखा, सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रसव कक्ष में महापौर निधि से AC लगवाने एवं पार्षद निधि से आईपीडी के लिए LED टीवी प्रदाय करने में सहमति दी गई। विधायक डॉ. विनय के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के E.C.G. मशीन का उद्घाटन किया गया एवं निर्देशित किया गया कि यह सुविधा सभी मरीजों के लिए नि:शुल्क रहेगी।अन्य कार्यों का भी  विधायक एवं माननीय महापौर द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई अस्पताल प्रबंधन एवं व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से संचालन के लिए समय-समय पर जीवनदीप समिति की बैठक की जाती है । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ विनय जायसवाल, जीवनदीप समिति के अध्यक्ष महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल, सभापति श्रीमती गायत्री बिरहा ,एल्डरमैन नगर निगम ,पार्षद गण नगर निगम ,आयुक्त श्रीमती लवीना पांडे नगर निगम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुरेश तिवारी शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ राकेश वर्मा, जीवनदीप समिति सचिव डॉ निधि चौरसिया, जीडी हुसैन,सुश्री पूर्णिमा तिवारी एवं अस्पताल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें