Advertisment

23rd April 2026

BREAKING NEWS

श्री फलाहारी बाबा की पुण्यतिथि पर होगा विशाल भंडारा

पंछियों को पानी देना मानवीय संवेदना का काम -उपाध्याय

एमसीबी जिले में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी घोषित

सुशासन तिहार व जनगणना कार्यों के मद्देनजर राज्य शासन के सख्त निर्देश, 3 माह तक विशेष अनुशासन लागू

49 श्रद्धालु विशेष रेल से करेंगे अयोध्या धाम की यात्रा, 21 से 24 अप्रैल तक रहेगा प्रवास

किसी परिंदे की प्यास से मौत न हो : पंछियों को पानी देना मानवीय संवेदना का काम -उपाध्याय

Praveen Nishee Wed, Apr 22, 2026

मनेद्रगढ़। एमसीबी। प्यास से किसी परिंदे की मौत न हो, हमारे थोड़े से प्रयास से इस भीषण चिलचिलाती हुई धूप में प्यासे पक्षियों को दाना पानी मिले- इससे बड़ा पुण्य और क्या हो सकता है- उक्ताशय के विचार सुप्रसिद्ध पर्यावरण विद्, एवं वरिष्ठ योग प्रशिक्षक सतीश उपाध्याय --पंछियों को पानी" देने की मुहीम के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त कर रहे थे।

उपाध्याय ने इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रसारित करने के लिए इसकी शुरुआत अपने निवास स्थित पतंजलि योग एवं परामर्श केंद्र के परिसर से शुरू की है। पिछले 17 वर्षों से पक्षियों को पानी सुलभ कराने के इस अभियान को अंजाम देने वाले सतीश उपाध्याय ने कहा कि - पंछियों के लिए दाना पानी रखना पुण्य एवं मानवीय संवेदनाओं का काम है, इससे हमारे पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा एवं पंछियों को पानी के अभाव में तड़प तड़प के जान नहीं देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंछियों की 30% प्रजातियां विलुप्त हो चुकी हैं। पानी के अभाव में जबकि जंगल के जल स्रोत सूख रहे हैं, और जंगली जानवर बस्ती एवं शहर की ओर आ रहे हैं ऐसी स्थिति में छत और ठंडी छांव में सकोरे में पानी रखकर हम दुर्लभ सभी पक्षियों को बचा सकते हैं।

राष्ट्रीय आध्यात्मिक गौरव सम्मान से सम्मानित एवं योग समिति के वरिष्ठ योग प्रशिक्षक - ने बताया कि पतंजलि योग समिति के योग साधकों की संगठित टीम के द्वारा संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र में पंछियों को पानी पिलाने के अभियान को घर-घर तक पहुंचा जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग के प्रातः सत्र में आने वाले समस्त लोगों में सहयोग का भाव है उनको इस गर्मी में पंछियों के लिए पानी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने इस अभियान की सफलता की चर्चा करते हुए कहा कि इस अभियान से प्रेरित होकर सिविल लाइन निवासी खियानी परिवार ने पंछियों के लिए सकोरो में पानी एवं दाना रखने की शुरुआत कर दी है। शीघ्र ही घर-घर जाकर प्यासे पंछियों के लिए दाना पानी देने की, योग समिति के माध्यम से अपील की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें