Advertisment

25th June 2026

BREAKING NEWS

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल- स्वप्निल सिन्हा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता-कृष्ण बिहारी जायसवाल

विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का लिया संकल्प

दूरस्थ क्षेत्रों तक चिकित्सा शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना है सरकार का संकल्प: श्याम बिहारी जायसवाल

: शासकीय मां महामाया महाविद्यालय खड़गवां को, महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग देने वाली नैक पियर टीम ने बी" ग्रेड दिया क्षेत्र में हर्ष

Admin Mon, Oct 7, 2024

  मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। विगत 24 व 25 सितंबर को शासकीय मां महामाया महाविद्यालय खड़गवां में महाविद्यालयों को गुणवत्ता के आधार पर ग्रेडिंग देने वाली नैक पियर टीम ने दौरा किया था जिसमें इस महाविद्यालय को "बी" ग्रेड प्राप्त हुआ है उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ अजय कुमार सोनी ने बताया कि नैक की स्थापना, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सितंबर 1994 में बैंगलोर में की थी. इसका मकसद, देश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के प्रदर्शन का मूल्यांकन करना है. नैक की पीयर टीम, केवल उन्हीं कॉलेजों का दौरा करती है, जो DVV सत्यापन के न्यूनतम पूर्व योग्यता चरण को पार कर लेते हैं नैक की पीयर टीम के दौरे के दौरान, संस्थान के हितधारकों के साथ एग्ज़िट मीटिंग भी होती है नैक की पीयर टीम के दौरे के दौरान, उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी भी बातचीत के लिए मौजूद रहते हैं.नैक की पीयर टीम के दौरे के बाद, रिपोर्ट संकलित और लिखी जाती है विगत दिनांक 24/09/2024 तथा 25/09/2024 को शासकीय माँ महामाया महाविद्यालय खड़गवां में राष्ट्रीय स्तर के NAAC पीयर टीम का आगमन हुआ । इस टीम के चेयर पर्सन डॉ. अजया कुमार पी.पी. क्वाडीनेटर डॉ. ओम प्रकाश गुसाईं एवं मेम्बर डॉ. रमनलाल मोदी रहे। दो दिवसों तक चले सतत मूल्यांकन में पीयर टीम के द्वारा महाविद्यालय के गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए परीक्षण किया। इस परीक्षण में नैक द्वारा तय किये मापदण्डों के अनुसार महाविद्यालय के सम्पूर्ण क्रियाकलापों का सफल परीक्षण हुआ एवं इस मूल्यांकन के पश्चात नैक द्वारा महाविद्यालय को "B" ग्रेड प्राप्त हुआ। जिससे महाविद्यालय परिवार सहित विद्यार्थियों एवं क्षेत्र के आम नागरिकों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल व्याप्त है। संस्था के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सोनी ने महाविद्यालय को "B" ग्रेड मिलने पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया साथ ही इस परीक्षा की घड़ी में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त विद्यार्थियों, एलुमनी एवं अभिभवकों को भी धन्यवाद प्रेषित किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें