Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: भूपेश सरकार को घोटालों की सरकार-अंकित जायसवाल

Admin Thu, May 25, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। भाजपा युवा मोर्चा की पहली बैठक का आयोजन गुरुकुल इंरनेशनल स्कूल लाई में किया गया जहां प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, जिला प्रभारी अनमोल झा सहितपूर्व संसदीय सचिव चम्पा देवी पावले ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आवश्यक गुर सिखाते हुए जोश भरने का काम किया। जिला अध्यक्ष सुशील सिंह के अगुवाई में युवाओं ने प्रदेश पदाधिकारियों का जमकर स्वागत किया तो वहीं प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल ने भूपेश सरकार को घोटालों की सरकार बताया, और युवा मोर्चा के दम पर प्रदेश में सरकार बनाने की बात कही। पीएसी में अधिकारी व नेताओं के बच्चों की जिस प्रकार से भर्ती हुई है वह युवा के साथ भद्दा मज़ाक करने का प्रयास किया गया है अधिकारी व नेताओं के बच्चे को भर लिया गया है जो मेहनत करने वाले छत्तीसगढ़ के युवा है वह वंचित रह जाते है उनका मनोबल टूटता है । प्रस्ताव पास कर इसकी निंदा की गई है  ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें