Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: सरकार की योजनाएं आज हमारे गांव और घर तक आ पहुंची है...राजाराम

Admin Tue, Jan 16, 2024

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी/16 जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जनपद पंचायत भरतपुर के ग्राम घाघरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में इस दौरान कोटाडोल के मण्डल अध्यक्ष  राजाराम और ग्राम पंचायत घाघरा के सरपंच  ज्ञानेन्द्र सिंह सहित अन्य पंच एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्राम वासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। कार्यक्रम में वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि ड्रोन डेमोन्सट्रेशन व स्वॉइल हेल्थ कार्ड डेमोन्सट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन डेमोन्स्ट्रेशन के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा खेतों में ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव का प्रदर्शन कर आमजनों को आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं। शिविर में मण्डल अध्यक्ष ने समस्त उपस्थित ग्रामीणों को भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलायी। इसके साथ उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन जमा करने का आग्रह करते हुए कहा कि आज पहली बार जरूरतमंदो के लिए जनकल्याणकारी योजनाए हमारे गांव और घर तक आ रही है। पहले तो हमें योजनाओं तक जाना पड़ता था।

विज्ञापन

जरूरी खबरें