Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में : वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Wed, Dec 24, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनेन्द्रगढ़ जिले के अपर कलेक्टर अनिल सिदार एवं जिला शिक्षाधिकारी आर. पी. मिरे उपस्थित रहे। अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैज लगाकर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट के माध्यम से अतिथियों को सलामी दी। इसके पश्चात विद्यालय के स्पोर्ट्स कैप्टन मोहम्मद अनस, हेड बॉय, हेड गर्ल तथा प्रोग्रेसर्स, अचीवर्स, मोटीवेटर्स एवं इनोवेटर्स हाउस के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन द्वारा मशाल दौड़ कर खेल प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत कक्षा पहली एवं दूसरी के विद्यार्थियों ने स्पोर्ट्स सांग थीम पर मनोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं कक्षा तीसरी, चौथी एवं पाँचवीं के विद्यार्थियों ने “चक दे इंडिया” गीत पर जोशीला नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कक्षा नवमीं के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 4×100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, ऊँची कूद, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, खो-खो, रस्सा खींच, कैरम बोर्ड एवं शतरंज सहित विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथियों द्वारा स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कक्षा पहली एवं दूसरी के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए बॉल रेस, रिंग रेस, लेमन ऑन स्पून रेस, हर्डल रेस एवं कोन रेस जैसी आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के निदेशक, प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें