Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

चित्रकूट धाम के आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री सुना रहे कथा : संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

Praveen Nishee Tue, Feb 24, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। नवयुवक संघ चैनपुर नाका के द्वारा चैनपुर, मनेंद्रगढ़ में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में आचार्य दीपक कृष्ण शास्त्री (चित्रकूट धाम) द्वारा श्रद्धालुओं को कथा रसपान कराया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 23 फरवरी 2026 से हुआ है, जो 01 मार्च 2026 तक प्रतिदिन आयोजित होगी। कथा का आयोजन श्री शिव मंदिर, पानी टंकी के बगल में, चैनपुर (मनेंद्रगढ़) में किया जा रहा है। कथा का समय प्रतिदिन सायं 3:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर दिनांक 02 मार्च 2026, दिन सोमवार को महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा, जो दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा। आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें