Advertisment

11th October 2026

BREAKING NEWS

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीबी के खिलाफ समय पर जांच, नियमित उपचार और पोषण ही जीत की कुंजी- श्याम बिहारी जायसवाल

नन्हे कदमों से नई उड़ान तक : लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल का भव्य ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

Praveen Nishee Mon, Mar 30, 2026

मनेंद्रगढ़। लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन बेहद हर्षोल्लास और गर्व के वातावरण में संपन्न हुआ। यह विशेष अवसर नन्हे-मुन्नों के शैक्षणिक जीवन की पहली बड़ी उपलब्धि का साक्षी बना, जहाँ खुशियों, भावनाओं और अभिभावकों के गर्व का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरा हॉल उत्साह से ओतप्रोत था, मानो छोटे-छोटे कदमों ने नई उड़ान का संकल्प ले लिया हो।

इस आयोजन की सबसे सराहनीय विशेषता यह रही कि विद्यालय ने अपने ही छात्रों के अभिभावकों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया, जो विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इनमें नगर पंचायत झगराखंड से विधायक प्रतिनिधि उमेश कुमार जायसवाल, नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मोहम्मद इमरान खान, आत्मानंद स्कूल चिरमिरी के प्रिंसिपल शुभम अग्रवाल तथा भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षक जे. एस. आर. पांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से इस समारोह की गरिमा को चार चाँद लगा दिए और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय की चीफ लर्निंग ऑफिसर स्मृति गुप्ता ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि यह ग्रेजुएशन सेरेमनी केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन की नई उड़ान का महापर्व है। यह क्षण उन्हें आगे बढ़ने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। अतिथियों ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस भव्य आयोजन की प्रशंसा की।

समारोह का शुभारंभ एक रोमांचक और अनोखी गतिविधि “मिस्ट्री आई चैलेंज” से हुआ। इस चुनौती में केजी-2 के अभिभावकों को विद्यालय में प्रवेश करते समय अपने बच्चों को केवल उनकी आँखों की पहचान के आधार पर ढूंढना था। इस अनूठे खेल ने पूरे वातावरण में उत्साह और हल्की-सी उत्सुकता का संचार कर दिया। जिन अभिभावकों ने इस चुनौती को सफलतापूर्वक पूरा किया, उन्हें मंच पर सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा, अभिभावकों के लिए दो और मनोरंजक खेल रखे गए, जिनमें अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खूब आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान केजी-1 और केजी-2 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग नृत्य ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। उनकी मासूमियत भरी प्रस्तुतियों ने हर चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी। विशेष रूप से केजी-2 के विद्यार्थियों ने अपने विद्यालय के सफर को याद करते हुए भावुक शब्दों में कहा कि वे जब यहाँ आए थे, तो बहुत छोटे थे, और आज वे नई ऊँचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

कार्यक्रम के सबसे यादगार पल में, केजी-2 के नन्हे स्नातकों को अतिथियों के करकमलों द्वारा ग्रेजुएशन ड्रेस में टाइटल पहनाकर और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह क्षण बच्चों और अभिभावकों दोनों के लिए अत्यधिक गर्व और भावनाओं से भरा हुआ था। आँखों में खुशी के आँसू और चेहरे पर गर्व की मुस्कान साफ झलक रही थी। इस अवसर को और भी यादगार बनाते हुए, बच्चों ने अपनी स्नातक टोपियाँ (कैप) हवा में उछालकर अपनी इस खुशी का जश्न मनाया, जिसे देख सभी अतिथि और अभिभावक तालियाँ बजाने पर मजबूर हो गए। इस अनोखे समारोह ने साबित कर दिया कि लिटिल मिलेनियम प्रीस्कूल सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके सपनों को पंख लगाने का एक सशक्त मंच है।

कार्यक्रम में मंच का सफल संचालन विद्यालय की कॉर्डिनेटर्स ऋचा गुप्ता एवं निशि विश्वकर्मा ने बखूबी किया। यह संपूर्ण आयोजन विद्यालय के संचालक मो. फिरोज एवं रुहीन मंसूरी के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो सका। इस सफलता में विद्यालय की समर्पित टीम इलियास खान, रोहिणी फर्कसे, तसलीम मंसूरी, नंदनी विश्वकर्मा, खुशी गुप्ता, अनामिका आईंद, श्रद्धा साव, विमला दाहिया, आयशा खातून, जागृति, साक्षी सिंह, तिसा गोयल, निकुंज गोयल, सुप्रिया साहू, भानुप्रिया, करुनन, उमा तिवारी, शांति जायसवाल, सुशीला के अथक प्रयासों का अभूतपूर्व योगदान रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें