Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

साहित्यकार एवं कवयित्री अनामिका चक्रवर्ती के : विश्व पुस्तक मेला 2026 में काव्य संग्रह “एक अरसे बाद” का भव्य लोकार्पण

Praveen Nishee Tue, Jan 20, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। 10 जनवरी से 18 जनवरी तक आयोजित विश्व पुस्तक मेला 2026 के अंतर्गत भावना प्रकाशन के हॉल नंबर 2-3, स्टॉल Q10 पर मनेंद्रगढ़ (छत्तीसगढ़) की साहित्यकार एवं कवयित्री अनामिका चक्रवर्ती के काव्य संग्रह “एक अरसे बाद” का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।

इस अवसर पर साहित्य जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। लोकार्पण समारोह में प्रसिद्ध नाटककार एवं कथाकार राजेश कुमार, मशहूर पत्रकार व लेखक प्रियदर्शन, चर्चित लेखक-पत्रकार विमल कुमार, कथाकार एवं प्रखर आलोचक डॉ. सुनीता, कथाकार वंदना वाजपेयी, जालंधर से पधारे सुप्रसिद्ध उपन्यासकार अजय शर्मा, कहानीकार वंदना गुप्ता, साहित्यकार विशाल अंधारे, हरगोविंद पुरी, भानु प्रकाश, चर्चित व्यंग्यकार अर्चना चतुर्वेदी तथा कथाकार सिनीवाली शर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान वंदना वाजपेयी, डॉ. सुनीता, प्रियदर्शन एवं राजेश कुमार ने काव्य संग्रह “एक अरसे बाद” पर अपने सारगर्भित वक्तव्य रखते हुए संग्रह की भावनात्मक गहराई, संवेदनशीलता और साहसिक अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कवयित्री अनामिका चक्रवर्ती को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनकी लेखनी में निहित बेबाकपन और सशक्त विचारधारा को निरंतर बनाए रखने की कामना की।

लोकार्पण समारोह में उपस्थित अनेक रचनाकारों एवं साहित्य प्रेमियों ने काव्य संग्रह की मुक्त कंठ से सराहना की। पुस्तक मेले में पाठकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली और संग्रह को इतना अधिक पसंद किया गया कि भावना प्रकाशन के स्टॉल पर यह पुस्तक आउट ऑफ स्टॉक हो गई।

मित्रों, पाठकों एवं प्रशंसकों ने काव्य संग्रह “एक अरसे बाद” की सफलता पर कवयित्री अनामिका चक्रवर्ती को हार्दिक बधाई दी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें