Advertisment

15th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

रेडक्रॉस सोसायटी व्दारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर : मनेन्द्रगढ़ में आयोजित हुआ बृहद रक्तदान शिविर, (11) रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया

Praveen Nishee Mon, Apr 7, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनेन्द्रगढ़ में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार किया गया, जिसकी शुरुआत चेयरमैन शैलेश जैन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे की उपस्थिति में हुई। शिविर में कुल ग्यारह (11) रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया, जिनमें जसपाल, रिंकेश खन्ना, विवेक जायसवाल, राजकुमार पांडेय, श्रीमती अंजनी यादव, रामनरेश पटेल, जयनारायण पांडेय, टी. विजय गोपाल राव, संजीत सिंह और जगदीप सिंह कोहली,डॉ.लवलेश गुप्ता, हरीश गुप्ता शामिल रहे।

विशेष उल्लेखनीय यह रहा कि रक्तदाताओं में एक महिला अंजनी यादव और 23 वर्षीय युवक जगदीप सिंह कोहली ने सातवीं बार रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणा का कार्य किया। केंद्रीय चिकित्सालय मनेन्द्रगढ़ के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ.लवलेश गुप्ता ने भी इस अवसर पर अपना रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। उनके साथ-साथ रूपेंद्र सिंह, सिस्टर रश्मि गुप्ता, रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल अधिकारी सोमेश मंडल, विधिक साक्षरता शिविर के प्रतिनिधि अंजनी यादव एवं शंकर सिंह की सक्रिय भूमिका इस आयोजन को सफल बनाने में रही।

विश्व स्वास्थ्य दिवस जैसे वैश्विक अवसर पर जिले के नागरिकों का यह प्रयास न केवल मानवता के लिए एक उदाहरण है बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी मजबूती प्रदान करता है। इस रक्तदान शिविर ने यह सिद्ध किया कि जब उद्देश्य जनसेवा हो, तो समाज के सभी वर्ग—चाहे महिला हों या युवा—एकजुट होकर आगे आते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें