Advertisment

19th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: ग्रीन वैली फाउंडेशन द्वारा पूरे जिले को हरा भरा बनाने निरंतर पेड़ लगाने का लक्ष्य

Admin Wed, Jul 24, 2024

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। जिले में पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई है। ग्रीन वैली फाउंडेशन मनेन्द्रगढ़ द्वारा पूरे जिले को हरा भरा बनाने निरंतर पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ में चैनपुर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. किस अवसर पर श्री राम मंदिर के महंत पंडित ओम नारायण द्विवेदी, बसंत जायसवाल, मोतीलाल यादव विजय गुप्ता, चंद्रभूषण गुप्ता, अशोक वैद्य प्रसिद्ध कुरेशी सतीश सिंह नरोत्तम शर्मा शैलेश जैनसमेत काफी संख्या में लोगों ने दिन भर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया. पंडित ओम नारायण द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि एक पेड़ मां के नाम लगाकर अपनी मां की याद को चिरस्थायी बनाये एंव धरती मां को भी सवारें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत सभी को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए. ग्रीन वैली फाउंडेशन के द्वारा जिस तरह यह अभियान चलाया गया है उसके लिए संस्था के सदस्यों की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है. आयोजन के दौरान वृहद रूम में वृक्षारोपण किया गया। अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान करते हुये मोती लाल यादव ने कहां कि वृक्षारोपण अभियान का आने वाले समय में व्यापक असर देखने को मिलेगा. जहां कहीं भी आप खाली जगह देख निश्चित रूप से वहां पर अपनी मां की स्मृति में एक पौधा जरूर लगाए और उसे सुरक्षित रखें. इस अवसर पर ग्रीन वैली फाउंडेशन के सदस्यों ने शहरवासियों से अपने अपने क्षेत्र में अपनी मां की स्मृति में बड़ी संख्या में वृक्षारोपण करने का आह्वान किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें