Advertisment

14th October 2026

BREAKING NEWS

पार्षदों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग, पिंजरा लगाकर भालुओं को पकड़ने की अपील

राजस्व अधिकारी प्रतिदिन दो से चार घंटे प्रकरणों के अध्ययन और निर्णय के लिए दें, समय पर उपलब्ध कराएं नकल, नक्शा और खसरा

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

श्रमश्री सम्मान कार्यक्रम का आयोजन : गुलाब कमरों ट्रेड यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष बने श्रमिकों में हर्ष

Praveen Nishee Thu, May 1, 2025

मनेंद्रगढ़ ।एमसीबी । जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में 1 मई श्रम दिवस के अवसर पर ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में श्रमश्री सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर के श्रमिक बड़ी संख्या में पहुँचे । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत पहुँचे जहा उनका स्वागत किया गया । वही मंच पर महामाला से नेता प्रतिपक्ष डॉ महंत का स्वागत किया गया । इस अवसर पर ट्रेड यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष जे पी श्रीवास्तव भी मौजूद थे और उन्होंने कहा कि मेरी उम्र अब 74 हो गई है और अब मैं अपने उत्तराधिकारी की तलाश में था जो मुझे मिल गया है और आज भरे मंच से मैं घोषणा करता कि पूर्व विधायक गुलाब कमरों से उस समय से मेरी बात चल रही थी तब उन्होंने बोला था और आज मैं उन्हें इस जिम्मेदारी को सौप रहा हूं जिसको लेकर एक सुर में तालियों से नए प्रांतीय अध्यक्ष गुलाब कमरों बनाये गये । मुख्यातिथि महंत के द्वारा 11 श्रमिको का सम्मान किया गया जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.महंत के द्वारा कहा गया की आज जो मनेंद्रगढ़ में ट्रेड यूनियन के द्वारा कार्यक्रम किया गया बहुत ही सराहनीय था पूरे प्रदेश के लोग आए थे। 1 मई को छुट्टी को लेकर मैं मुख्यमंत्री से मांग रखूंगा वही दूसरी मांग आई है भवन की जो बहुत जरूरी है ।हमने कहा कि आप जमीन दीजिये हम 50 लाख की व्यवस्था कराएंगे । ये डीएमएफ से हो सकता है ये सीएचआर से हो सकता है ये सांसद मद से भी हो सकता है इस तरह से यहाँ के श्रमिको को 50 लाख का भवन दिया जा सकता है ।

वही पूर्व विधायक व नये प्रांतीय अध्यक्ष गुलाब कमरों के द्वारा कहा गया कि मैं सबसे पहले हमारे ट्रेड यूनियन का धन्यवाद करता हु, विभिन माध्यमो से ट्रेड यूनियन से जुड़ा हुआ हूं और कर्मचारियों, किसानों के लिए हमेशा आंदोलन में उनके साथ खड़ा रहता था ।मेरे द्वारा जे पी श्रीवास्तव को बार बार मना किया लेकिन वो नही माने और मुझे प्रांतीय अध्यक्ष बना ही दिये,मेरे संरक्षक के रूप में वो मेरे साथ हमेशा खड़े रहेंगे और मैं पूरे प्रदेश के हर जिले में दौरा करूंगा और पूरे प्रदेश में ट्रेड यूनियन का विस्तार सभी के सहयोग से किया जाएगा ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें