Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) : रिटेल ट्रेड विषय पर शासकीय कन्या विद्यालय में अतिथि व्याख्यान आयोजित

Praveen Nishee Wed, Dec 10, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (शिक्षा विभाग) मनेंद्रगढ़ में नवीन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत रिटेल ट्रेड का अध्ययन कर रही कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मनेंद्रगढ़ के एजुकेशन कोचिंग सेंटर की संचालक एवं शिक्षिका मिस शिवानी गुप्ता को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने रिटेल विषय से संबंधित महत्वपूर्ण टॉपिक—रिटेलिंग का महत्व, स्टॉक का रखरखाव, स्टॉक स्तरों के प्रकार, ग्राहकों से तालमेल बनाकर अधिक खरीदी हेतु मार्गदर्शन, स्टॉक नियंत्रण की विधियां तथा रिटेल स्टोर में दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन स्थितियों की पहचान—पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

मिस शिवानी गुप्ता ने विशेषतः स्टॉक नियंत्रण के तरीकों और आपातकालीन परिस्थिति की पहचान जैसे विषयों को अत्यंत सरल व गहराईपूर्ण तरीके से समझाया, जिससे छात्राओं को वास्तविक रिटेल वातावरण को समझने में मदद मिली।

गौरतलब है कि विद्यालय में यह व्यावसायिक पाठ्यक्रम पिछले सात वर्षों से संचालित है, जिसमें रिटेल ट्रेड के अंतर्गत कुलदीप कुमार नामदेव प्रशिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इस कोर्स के माध्यम से छात्राएं विद्यालय स्तर से ही रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त कर स्वयं को बेहतर अवसरों हेतु तैयार कर रही हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्या श्रीमती अर्चना वैष्णव, व्याख्याता टी. विजय गोपाल राव, नारायण तिवारी एवं राम रक्षा द्विवेदी का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें