Advertisment

9th August 2026

BREAKING NEWS

स्काउटिंग की जिला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ एम सी बी के जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न,

बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, संस्कारित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बने

शासकीय हाई स्कूल पिपरिया में डॉ. विनोद कुमार पांडेय की पहल से वर्षों से तैयार हो रहे सीड बॉल,

SECL के 35,800 कर्मचारियों के गैस सिलेंडर भुगतान में हर माह ₹31.88 लाख की कमी!

मनेंद्रगढ़ से अनूपपुर तक साइकिलिंग कर दिया फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति का संदेश

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा : ज्ञान भारतम्: पांडुलिपियों के लिए राष्ट्रीय अभियान प्रारंभ

Praveen Nishee Thu, Mar 26, 2026

मनेंद्रगढ़, एमसीबी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत “ज्ञान भारतम्” एक राष्ट्रीय योजना के रूप में प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में कलेक्टर की अध्यक्षता में इस योजना के क्रियान्वयन तथा पांडुलिपियों की पहचान एवं दस्तावेजीकरण हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

निर्धारित संरचना के अनुसार समिति में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम चिरमिरी के आयुक्त, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ के मुख्य नगरपालिका अधिकारी, विवेकानंद महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ के प्राचार्य, जिला शिक्षा अधिकारी एमसीबी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को सदस्य बनाया गया है।

वहीं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुरातत्व/पर्यटन विभाग के डॉ. विनोद कुमार पांडेय को समिति का सचिव एवं जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सचिव डॉ. पांडेय ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य देशभर के विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों एवं निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करना है, ताकि उन्हें व्यापक रूप से आम जनता के लिए सुलभ बनाया जा सके।

उन्होंने कहा कि यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों तक ज्ञान पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने इस सर्वेक्षण कार्य में सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें