Advertisment

26th October 2026

BREAKING NEWS

78 वर्षों से श्रीराम मंदिर प्रांगण में हो रही मां दुर्गा की पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का दिया संदेश

जिला पंचायत अध्यक्ष ने घायलों से मिलकर जाना हालचाल

WhatsApp के जरिए 80 लाख की साइबर ठगी, कंपनी निदेशक की पहचान का दुरुपयोग…

तीसरी बार छत्तीसगढ़ का नंबर-1 सर्वश्रेष्ठ सह-शिक्षा दिवस विद्यालय चुना गया

अख्तर जावेद उस्मानी ने स्थानांतरण नीति के उल्लंघन पर जताई चिंता, एसईसीएल निदेशक मंडल को भेजा पत्र

: हेप्पी कोर्स तथा सहज समाधी कोर सहित 8 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों हेतु विशेष समर कैंप तथा यस कोर्स का भी आयोजन 31 से

Admin Mon, May 29, 2023

मनेन्द्रगढ़ । एमसीबी। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार  द्वारा 31 मई से 4 जून तक कक्कड़ कांप्लेक्स में हेप्पी कोर्स तथा सहज समाधी कोर सहित 8 वर्ष से 18 वर्ष के बच्चों हेतु विशेष समर कैंप तथा यस कोर्स का भी आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य योग ध्यान सत्संग एवं आत्म दर्शन के अद्भुत समन्वय तथा विश्व विख्यात सुदर्शन क्रिया के माध्यम से जीवन के हर उतार-चढ़ाव में सदा प्रसन्न रहने की कला के समायोजन द्वारा हैप्पीनेस कोर्स का सृजन श्री श्री रवि शंकर  द्वारा किया गया है सुदर्शन क्रिया के चमत्कारी प्रभाव की पुष्टि स्वयं चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों की स्वीकार की है वर्तमान भागमभाग की जीवन शैली में आज हर व्यक्ति निद्रा, तनाव, गुस्सा, चिड़चिड़ापन ,अवसाद (डिप्रेशन) थायराइड ,दमा आदि अनेक रोगों का शिकार है और इन सभी पर सुदर्शन क्रिया के परिणाम सामने आए आए हैं जीवन के हर उतार-चढ़ाव में हर परिस्थिति में प्रसन्न रहने की कला ही जीवन जीने की कला है, इस हैप्पीनेस कोर्स का संचालन डॉक्टर दीपिका विश्नोई द्वारा तथा बच्चों हेतु आयोजित समर कैंप एवं ,सहज समाधी कोर्स  अश्वनी पटेल विशेषज्ञ प्रशिक्षक द्वारा संपादित कराया जाएगा। श्री श्री द्वारा संयोजित समर कैंप विशेष रूप से 8 से 12 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में ही मोबाइल की दुनिया से बाहर निकालकर उनके शारीरिक, मानसिक विकास एवं परिवार के प्रति समर्पण व नैतिक मूल्यों के प्रति सजग रहने हेतु आजीवन प्रेरित करती है, क्योंकि इस उम्र की सीख आजीवन संग रहती है, इसी प्रकार  13 से 18 वर्ष की आयु की किशोरावस्था में ऊर्जा का प्रवाह अपने चरम पर होता है एवं इस ऊर्जा की सकारात्मक सोच में परिवर्तित करने का मनोरंजन से परिपूर्ण यश कोर्स भी आयोजित किया जा रहा है इस आयोजन में नगर में पहली बार सहज समाधि कोर्ट का भी आयोजन किया जा रहा है ,जिसमें सहजता पूर्वक ध्यान करने एवं शांत रहने की अद्भुत कला का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा सभी कोर्स हेतु अग्रिम पंजीयन करने के लिए भारती चावड़ा से मोबाइल  7999719536 एवं दीपिका बिश्नोई से 8882272228 पर सम्पर्क किया जा सकता है ।    

विज्ञापन

जरूरी खबरें