Advertisment

12th August 2026

BREAKING NEWS

हर घर तिरंगा और ‘वंदे मातरम‘ थीम पर तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया नेतृत्व, हजारों नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थाम कर दिया राष्ट्रभक्ति

हर घर तिरंगा एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत भव्य जागरूकता रैली

JBCCI गठन और तत्काल वेतन वार्ता की मांग; महिला श्रमिकों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

श्रावण मास की श्रद्धा... संगीत के संग हुआ रुद्राभिषेक : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में गूंजा हर हर महादेव

Praveen Nishee Mon, Jul 21, 2025

मनेन्द्रगढ़। एमसीबी। श्रावण मास की पुण्य बेला में नगर में भक्ति की अविरल धारा बह रही है। इसी क्रम में वार्ड क्र.12 स्थित प्राचीन श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में आज भव्य संगीतमय रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। श्रद्धा, भक्ति और शांति के वातावरण में संपन्न इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेष रूप से महिलाओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की और पुण्य लाभ अर्जित किया।

पीपल वृक्ष की छांव में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार और संगीतमय वातावरण के बीच भगवान शिव का विधिपूर्वक रुद्राभिषेक किया गया। "ॐ नमः शिवाय" के मंत्रोच्चार और शिव भजनों की मधुर ध्वनि से मंदिर परिसर शिवमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भजन मंडलियों द्वारा शिव तांडव स्तोत्र, शिव महिम्न स्तोत्र, आरतियों एवं भक्तिपूर्ण गीतों की प्रस्तुति ने समस्त श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति से भर दिया। वातावरण में ऐसी पावन ऊर्जा व्याप्त हो गई, जो उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के अंतर्मन को स्पर्श करती रही।

मंदिर समिति की ओर से जानकारी दी गई कि श्रावण मास में प्रतिदिन मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, जिनमें नगरवासियों की सहभागिता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। विशेष रूप से सावन सोमवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।

इस अवसर पर नगर की श्रीमती इंद्रा सेंगर, लक्ष्मी जायसवाल, सरोज ताम्रकार, ऋतु पाठक, गीता देवी, माया देवी, कनक सेंगर, गुनगुन पाठक, नीतू सिंह, सरिता पाण्डेय समेत अनेक श्रद्धालु महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिला समिति की प्रमुख श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल ने बताया कि जो श्रद्धालु भगवान शिव का पार्थिव पूजन या रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, वे मंदिर पहुंचकर संपर्क कर सकते हैं। मंदिर समिति द्वारा पूजन-सामग्री के साथ साथ पार्थिव शिवलिंग निर्माण की संपूर्ण व्यवस्था की जाती है, जिससे भक्तजन अपने परिवार जनों के साथ विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सकें।विशेष रुद्राभिषेक (सावन सोमवार या अन्य दिवस) के लिए मो. 9827544135 / 8982482335 पर संपर्क किया जा सकता है.यह आयोजन पूर्ण शांति, अनुशासन और गहन भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने “हर हर महादेव” के घोष के साथ इस पावन अवसर को शिव-भक्ति में समर्पित कर धन्य अनुभव किया.

विज्ञापन

जरूरी खबरें