Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

हसदेव क्षेत्र में बढ़ती अवैध गतिविधियों पर चिंता : नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन व नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर हसदेव मंडल ने जताई गंभीर चिंता

Praveen Nishee Thu, Dec 11, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबीता सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने झगड़ाखांड थाना प्रभारी रामनयन गुप्ता से सौजन्य भेंट कर नगर में व्याप्त विभिन्न अवैध गतिविधियों एवं बढ़ती आपराधिक प्रवृत्तियों पर विस्तृत चर्चा की।

प्रतिनिधिमंडल ने नगर में अवैध नशे का व्यापार, गुंडागर्दी, देर रात तक दुकानों का खुला रहना, शराबियों की हरकतें, तेज रफ़्तार वाहन चलाना, अवैध हूटर का प्रयोग, तथा नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन जैसी समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए कड़ी पुलिसिंग एवं त्वरित कार्रवाई की मांग की।

बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। नशे के सौदागरों की गतिविधियों, नाबालिगों के नशे की ओर बढ़ते रुझान, तथा नशेड़ियों द्वारा फैलाए जा रहे जीव-अवशिष्ट—जैसे सुई, प्रतिबंधित दवाइयाँ, गांजा आदि—से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर डॉ. अंशुमान चौधरी ने विस्तृत जानकारी दी और त्वरित कार्यवाही का आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पी मनी जयसवाल, मण्डल संयोजक डॉ.हरिलाल सिंह, मनीष सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री सुनील मिश्रा, अनुचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक चौहथा, मण्डल उपाध्यक्ष मृत्युंजय मुखर्जी, मण्डल उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, मण्डल मंत्री राजेश प्यासी मण्डल आईटी सेल संयोजक चंदन मुन्ना सिंह जिला सहकारिता प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी सुचित सिंह जी पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद झगड़ाखांड देवनारायण सिंह पार्षद दीलिप सिंह, पार्षद पूरण नगर पंचायत नई लेदरी पूर्व एल्डरमैन राकेश मंडल, विमल जैन, डॉ. अंशुमान चौधरी सहित जिला एवं मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियो एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें