Advertisment

22nd August 2026

BREAKING NEWS

कीमतें क्या है हमारी उसे मालूम ही नहीं... उसकी ख्वाहिश है हम मुफ्त में हासिल हो जाएँ...

योग और प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियां स्वस्थ जीवनशैली के लिए महत्वपूर्ण हैं-प्रतिमा यादव

नन्हे कदमों ने दिया स्वच्छता का बड़ा संदेश

रामचरितमानस और प्रभु श्री राम के चरित्र का चिंतन मनन और अनुसरण करने की अपील

सावन सुंदरी प्रतियोगिता में We लीना शाह ने प्रथम तथा प्रतिभा ने द्वितीय स्थान हासिल किया

: हीरो नही यह फ़ूड इंस्पेक्टर है आख़िर क्यों किया गया निलंबित ?

Admin Sat, May 27, 2023

रायपुर । जलाशय से पानी खाली कराकर मोबाइल ढूढ़ने वाले फ़ूड इंस्पेक्टर को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस मामले की जानकारी आने के बाद फ़ूड इंस्पेक्टर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा जलाशय खाली करने की अनुमति देने वाले जल संसाधन विभाग के एसडीओ के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने शो कॉज नोटिस जारी कर एसडीओ से जवाब मांगा है। आपको बता दें कि पखांजूर के सबसे बड़े खेरकट्टा परलकोट जलाशय के ओवरफ्लो पानी टैंक में फूड ऑफिसर साहब का एक महंगा फोन करीब 10 से 15 फीट गहरा पानी में गिर गया था। पानी में गिरे फोन को निकालने के लिए फ़ूड इंस्पेक्टर ने 3 दिनों तक पम्प लगाकर पानी को खाली कराया गया। जिसके बाद गुरुवार सुबह फोन को निकाला गया था। इस पूरे मामले को लेकर बीजेपी के नेता प्रतिपक्षनारायण चंदेल  का कहना है, कि पखांजूर क्षेत्र में जलाशय खाली करने वाले कर्मचारी को सिर्फ निलंबित करना पर्याप्त नहीं है। उसे बर्खास्त करना चाहिए। साथ ही उसके उस तथाकथित महत्वपूर्ण मोबाइल की गंभीरता से जांच करनी चाहिए कि उसमें ऐसा क्या था जिसके लिए उसने बिना भय के इतना बड़ा कार्य कर डाला।

विज्ञापन

जरूरी खबरें