Advertisment

14th June 2026

BREAKING NEWS

मोटरयान अधिनियम के तहत ₹5,000 का चालान, मॉडिफाइड सायलेंसर जप्त

बेहतर स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के लिए सीधी ट्रेन कनेक्टिविटी बेहद जरूरी- हफीज मेमन

आँख से दूर न हो दिल से उतर जाएगा.... वक़्त का क्या हैं गुजरता है, गुजर जाएगा....

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की मौजूदगी में डीएमएफ बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल को मिली बड़ी सौगात

विकास पथ पर नगर पंचायत झगड़ाखंड, ₹20 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य शुरू

लालपुर छात्रावास, और क्रीड़ा परिसर के बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण : भाग्य रेच वेलफेयर फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लालपुर के सभी छात्रावासों के 230 छात्रों स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण

Praveen Nishee Sun, Jan 11, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मनेंद्रगढ़ डॉ अविनाश खरे के मार्गदर्शन में भाग्य रेच वेलफेयर फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लालपुर के सभी छात्रावासों के 230 छात्रों स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण किया गया।

छात्रो का नेत्र परीक्षण डॉ. भाषिता साहू, नेत्र विशेषज्ञ द्वारा किया गया, परीक्षण के साथ साथ आंखों की सुरक्षा व नेत्र रोगों की जानकारी दी गई, सामान्य परीक्षण डॉ अनुराग गुप्ता मेडिसिन विशेषज्ञ, द्वारा छात्रों का परीक्षण कर साफ सफाई ,खान पान, और मौसमी बीमारी से बचने के बारे में बताया गया, इस दौरान नेत्र सहायक अधिकारी आर .डी.दीवान , अरुण ताम्रकार, रविन्द्र मिश्रा, रीमा सिंह ने जांच और दवाई वितरण में आवश्यक सहयोग किया । छात्रावास अधीक्षक कन्हैया कुमार ने परीक्षण व व्यवस्था में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। परीक्षण में 8 छात्र दृष्टि दोष पीड़ित पाए गए, जिनका चश्मा जांच किया गया, साथ ही सामान्य मौसमी बीमारी (सर्दी, खांसी, बुखार) से पीड़ित छात्रों को दवाई दी गई।। डॉ अनुराग गुप्ता ने कहा कि भविष्य में भी दूरस्थ क्षेत्रों में फाउंडेशन द्वारा इसी प्रकार शिविर लगा कर निशुल्क परीक्षण व दवाइयां दी जाएंगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें