Advertisment

12th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

झंडा दिवस पर आयुष विभाग द्वारा : स्वास्थ्य शिविर आयोजित, विभिन्न फार्मा कंपनियों का सैनिकों के प्रति समर्पण

Praveen Nishee Sun, Dec 7, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल संचालन में आनंद साहू (शारदा मेडिकल) एवं शैलेन्द्र सिंह, सेल्स मैनेजर कोट्टकल फार्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शिविर हेतु विभिन्न फार्मा कम्पनियों—हिमालया, वाइटल केयर, एमिल एवं मैक्स्ट्रो फार्मा—द्वारा औषधियों की निःशुल्क उपलब्धता कराई गई, जिससे सैनिकों के प्रति समर्पण और सम्मान की भावना प्रकट हुई।

इस अवसर पर आयोजनकर्ता सुरेश कुमार गोंड ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयुष विभाग का आभार जताया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की इच्छा व्यक्त की।
कम्पनी कमांडेंट देव नारायण सिंह ने झंडा दिवस पर आयोजित इस शिविर के माध्यम से सेना के सम्मान और सेवा के लिए आयुष विभाग का धन्यवाद प्रकट किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें