Advertisment

20th October 2026

BREAKING NEWS

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

: स्वास्थ्य विभाग ने खोंगापानी में मतदाताओं को किया जागरूक

Admin Sat, May 4, 2024

मनेंद्रगढ़/एमसीबी/04 मई 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डी. राहुल वेंकट  एवं स्वीप नोडल अधिकारी नितेश उपाध्याय के मार्गदर्शन में जिले के उन क्षेत्रों में जहा विधानसभा निर्वाचन के दौरान कम मतदान पड़े थे। ऐसे क्षेत्रों में प्रत्येक विभाग के द्वारा मतदान प्रतिशत को बढ़ाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस नगर पंचायत खोगापानी में मितानिन, आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों तथा मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी सुरेश तिवारी के नेतृत्व में खोंगापानी बाजार मे मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। आमजनों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिले के नगरीय निकाय एवं नगर पंचायत सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें आमजनों, वरिष्ठ नागरिकों, महिला पुरुष, विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राओं सभी वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। इस दौरान नगर पंचायत खोंगापानी के सीएमओ तरुण एक्का सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें