Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

रक्षाबंधन का त्योहार एक अनोखे अंदाज में मनाया गया : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ संग मनाया रक्षाबंधन, सेवा-समर्पण को दिया सम्मान

Praveen Nishee Sat, Aug 9, 2025

मनेंद्रगढ़।एमसीबी। जिले के खड़गवां स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज रक्षाबंधन का त्योहार एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य लाभ ले रही बहनों से राखी बंधवाकर शुभकामनाएं दीं।

दिन-रात मरीजों की देखभाल करने वाली नर्स बहनों के साथ यह पर्व मनाकर मंत्री ने उनके सेवा-भाव और समर्पण को सम्मान दिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, मरीजों और उनके परिजनों से भी आत्मीय मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना।

राखी के धागों में भाई-बहन के रिश्ते के साथ-साथ मानवता और सेवा की डोर भी बंधी, जिससे अस्पताल का माहौल अपनत्व और भावनाओं से भर उठा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें