Advertisment

21st October 2026

BREAKING NEWS

शस्त्र पूजन केवल परम्परा नहीं, बल्कि धर्म, राष्ट्र और समाज की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है

संबोधन की 50 वर्षों की यात्रा साहित्य कला और पर्यटन तथा पर्यावरण  के विकास की संघर्ष पूर्ण यात्रा रही है-इंदिरा सेंगर 

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

: स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने निर्माणाधीन नए जिला अस्पताल का किया निरीक्षण क्वालिटी में कोई समझौता नहीं होगा

Admin Tue, Jan 16, 2024

कोरिया, 16 जनवरी 2024/ छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नए निर्माणाधीन जिला अस्पताल एवं मातृ-शिशु अस्पताल का निरीक्षण किया। श्री लंगेह ने ठेकेदार से जानकारी प्राप्त की कितने दिनो में अस्पताल तैयार हो जाएगा? ठेकेदार ने बताया कि एक माह में 50 बिस्तर वाले मातृ-शिशु अस्पताल (एमसीएच) तैयार हो जाएगा, वहीं 200 बिस्तर वाले जिला अस्पतलाल एक साल में तैयार करने की जानकारी दी। क्वालिटी में कोई समझौता नहीं- स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने ठेकेदार को दो टूक कहा कि किसी भी हालत में अस्पताल के निर्माण कार्य में क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। मटेरियल उच्च गुणवत्ता का ही उपयोग करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह को उपयोग में लाए जा रहे, मटेरियल, क्वालिटी आदि को लोक निर्माण विभाग व हाऊसिंग बोर्ड से जांच कराने के निर्देश दिए। मंत्री श्री जायसवाल ने अस्पताल परिसर जाकर निरीक्षण किया तथा संबंधित ठेकेदार व इंजीनियर को दीवारों व छत में भरपूर पानी तराई करने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल समय-सीमा में नहीं बनने पर ठेकेदार को फटकार- मंत्री श्री जायसवाल ने समय-सीमा में जिला अस्पताल तैयार नहीं करने पर ठेकेदार को फटकार लगाया। मंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि किसी भी तरह की बहानेबाजी नहीं चलेगी। मंत्री श्री जायसवाल ने ठेकेदार को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि खानापूर्ति वाले काम बिल्कुल न करें, ऐसे करते या जांच में शिकायत मिलने पर कार्यवाही करने की बात भी कही। बता कोरिया जिले के कंचनपुर में यह नया जिला अस्पताल करीब 35 करोड़ रूपए की लागत से डीएमएफ से बनाया जा रहा है, वहीं एनएचएम के सहयोग से 9 करोड़ रूपए की लागत से एमसीएच निर्माण हो रहा है। यह तीन मंजिला अस्पताल बनने से जिले के मरीजों को काफी मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान बैकुण्ठपुर विधायक भइया लाल राजवाड़े, कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल, जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेंगर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें