Advertisment

17th October 2026

BREAKING NEWS

भगता में नेत्र एवं स्वास्थ्य जाँच एवं निःशुल्क दवाई तथा चश्मा वितरण शिविर का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य देखभाल, नशामुक्ति और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो

नवरात्रि और दशहरे की धूम, नन्हे-मुन्नों ने दिया सत्य की जीत का संदेश

वो हादसा भी कितना अजीबो गरीब था... वो आग से जला जो नदी के करीब था...

स्थापना, खनिज, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास, आबकारी, खाद्य सहित विभिन्न विभागों का लिया जायजा,

: न्यू ट्रामा विभाग में लगी आग,घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों की त्वरित तत्परता और सूझबूझ की तारीफ़ की स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने

Admin Tue, Nov 5, 2024

रायपुर। न्यू ट्रामा सेंटर के जिस ओटी में आग लगने की घटना हुई, वहां साफ-सफाई करके ओटी को बंद कर दिया गया था। बगल में ओटी पर ऑपरेशन चल रहा था। ऑपरेशन टीम में तीन-चार डॉक्टर व अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल थे। जैसे ही उन्होंने धुआं उठता देखा, तुरंत इसकी सूचना प्रबंधन को दी। प्रबंधन ने आग लगने की घटना के दौरान अस्पताल के स्टाफ की मदद से ओटी से लगे हुए खिड़की के ग्रिल को इलेक्ट्रिक कटर से काटकर और कांच को तोड़कर मरीजों और डॉक्टरों को सुरक्षित बाहर निकाला। ऑपरेशन टीम के डॉक्टरों को धुएं के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उन्हें ऑब्जरवेशन में भर्ती रखा गया है। सभी लोग अभी सामान्य स्थिति में हैं।

आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है परंतु माना जा रहा है कि एयर प्यूरीफायर व ए.सी. में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। दोनों उपकरणों के प्लास्टिक बॉडी के जलने से कक्ष में अत्यधिक धुआं भर गया था। इस सम्बन्ध में अम्बेडकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता विद्युत/यांत्रिक को पत्र लिखकर घटनास्थल का निरीक्षण कर निरीक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के त्वरित निर्देश दिए हैं। संपूर्ण अस्पताल परिसर के विद्युत प्रवाह सिस्टम की ऑडिट कराकर ऑडिट रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराने को कहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घटना की सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मरीज के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के संबंध में इलाज कर रहे डॉक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन व डॉक्टरों की त्वरित तत्परता और सूझबूझ की तारीफ़ की। स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. विवेक चौधरी को संपूर्ण घटनाक्रम की जांच तकनीकी टीम से कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटना की वास्तविक वस्तुस्थिति से अवगत होकर प्रबंधन को तीन दिन के भीतर न्यू ट्रामा विभाग को ठीक करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें