Advertisment

13th October 2026

BREAKING NEWS

एआई और फ्यूचर स्किल्स की जानकारी लेकर मनेंद्रगढ़ पहुंची कौशल विकास यात्रा 2026, विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन

एस आईं आर में छूटे तथा नये मतदाता के नाम जोड़ने हेतु जागरूकता अभियान

सेवा संकल्प अभियान नदी-घाट स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सहभागिता

कभी तो अपने अंदर भी कमियां ढूंढिये साहब.... कब तक झाँकते रहोगे दूसरों के गिरेबान में....

चनवारीडांड स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में विशेष शिविर का आयोजन : स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान समस्त महिलाओं के स्वास्थ जाँच एवं उपचार

Praveen Nishee Sat, Sep 27, 2025

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान समस्त महिलाओं के स्वास्थ जाँच एवं उपचार हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है, जिला मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी -भरतपुर के अंतर्गत विभिन्न संस्थाओं में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है इसी कड़ी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.अविनाश खरे के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नागपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया जिसमें सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ के डॉ. विकास पोद्दार मेडिसिन विशेषज्ञ, डॉ. एल. पी. मरावी निश्चेतना विशेषज्ञ, डॉ. रश्मि कुमार स्त्री रोग विशेषज्ञ ,डॉ. स्नेहा सिंह, पैथोलॉजिस्ट, केंद्र चिकित्सालय से डॉ. कौशिक ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. बामन अस्थि रोग विशेषज्ञ,एवं श्री राम हॉस्पिटल से डॉ. अंशुल नेत्र रोग विशेषज्ञ के द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। इस शिविर मे 250 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओ का लाभ लिया । जिसमें समस्त प्रकार की जांच की गई एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां उपलब्ध कराई गई एवं पोषण आहार के बारे में बताया गया स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा समस्त महिलाओं एवं बच्चियों को मेंस्ट्रूअल हाइजीन के बारे में बताया गया।इस तरह कि शिविर दूरस्थ इलाके में आयोजित होने से ग्रामीण को स्वास्थ्य सुविधा उनके ग्राम तक पहुंचाई जा रही है, और आम जनता बड़ी संख्या में इसका लाभ उठा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें