Advertisment

27th May 2026

BREAKING NEWS

भूमि विवाद, मुआवजा, राशन, आवास और अवैध उत्खनन सहित 21 आवेदनों पर हुई सुनवाई

30 दिन में गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई के निर्देश, सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग होगी अनिवार्य

झीरम घाटी हमले के शहीदों को युवा कांग्रेस ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

सुशासन तिहार के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया 220 बिस्तरीय सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण

मोबाइल एफएसएल वैन हत्या, चोरी, सड़क हादसा, आगजनी, साइबर अपराध और अन्य गंभीर मामलों की जांच में काफी उपयोगी साबित होगी

अधिकारियों को संवेदनशीलता से निराकरण के निर्देश : भूमि विवाद, मुआवजा, राशन, आवास और अवैध उत्खनन सहित 21 आवेदनों पर हुई सुनवाई

Praveen Nishee Tue, May 26, 2026

मनेंद्रगढ़। एमसीबी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक के पश्चात साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनदर्शन में जिलेभर से पहुंचे नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम, अपर कलेक्टर नम्रता डोंगरे, अनिल कुमार सिदार सहित सभी एसडीएम, सभी जनपद सीईओ, समस्त तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन के दौरान कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, मुआवजा भुगतान, मानदेय, राशन, आवास, अवैध उत्खनन, पेंशन, जल जीवन मिशन एवं अन्य जनसमस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल रहे। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनदर्शन में सिंगरौली निवासी अंकुर तिवारी ने मानदेय भुगतान एवं पूर्व में दिए गए आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं झगराखांड निवासी राम प्रसाद ने भूमि संबंधी प्रकरण को लेकर आवेदन दिया। चित्ताझोर निवासी सुरेश पाल एवं बंजी निवासी सकुन्ती देवी ने मुआवजा राशि के भुगतान की मांग को लेकर अपनी समस्या रखी।

मनेंद्रगढ़ स्थित एक्सिलेंट बुक्स एंड स्टेशनरी द्वारा स्थानीय निर्वाचन में मतपत्र कार्य का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। चिरईपानी निवासी सुभद्री ने रेलवे भूमि अधिग्रहण के मुआवजा भुगतान की मांग की। कठौतिया निवासी राम प्रकाश ने पैतृक भूमि के बंटवारे से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया, जबकि महाई निवासी बाबूलाल एवं घोड़बंधा निवासी मेल्दा ने भूमि विवाद संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई की मांग की।

जमथान निवासी छोटेलाल ने कर्ज माफी के संबंध में आवेदन दिया। पोंडी निवासी संजना गुप्ता ने पेंशन की बकाया राशि भुगतान की मांग रखी। पूंजी निवासी राकेश सिंह ने भूमि संबंधी मामला प्रस्तुत किया, वहीं मनेंद्रगढ़ निवासी जसबीर शर्मा ने नल कनेक्शन नामांतरण कराने हेतु आवेदन दिया।

बरबसपुर निवासी रामकृपाल पटवा ने अवैध रूप से कोयला उत्खनन एवं परिवहन किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की। खैरबना के सरपंच ने पीएम श्री शाला खैरबना की शेष राशि भुगतान कराने की मांग रखी। मनेंद्रगढ़ निवासी अनीश बेगम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मकान में पानी भरने की समस्या से अवगत कराया।

लरकोड़ा निवासी जानकी बाई ने पट्टा प्रदान करने की मांग की। नागपुर निवासी मनोज दुबे ने पूर्व में जल जीवन मिशन से संबंधित दी गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग रखी। वहीं उजियारपुर निवासी मीनू पासी ने पूर्ण राशन उपलब्ध कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और प्रशासन के प्रति आमजन के विश्वास का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए प्रत्येक आवेदन पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाए तथा पात्र हितग्राहियों को वास्तविक राहत प्रदान की जाए।

बैठक में अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए और शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न बनकर वास्तविक समाधान आधारित हो। जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन लगातार आमजन की समस्याओं को सुनकर त्वरित समाधान की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे लोगों को राहत मिल रही है और शासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें